फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fathebad,narma, fatehabad

सीजन शुरू होने से पहले नरमे के बीजों की मारामारी, जिले से बाहर बेचने पर लगा प्रतिबंध

Fri, 14 Apr 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद Updated Fri, 14 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
fathebad,narma, fatehabad
पंजाब में खेती और उत्पादन पर मॉनसून का असर - फोटो : फाइल फोटो
नरमे की बिजाई का सीजन शुरू होने से पहले शहर में नरमे के बीज की ब्लैक शुरू हो गए हैं। वीरवार को शिवालय मार्केट में एक बीज की दुकान पर नरमे का बीज आने की सूचना मिलते ही किसानों की लंबी लाइन लग गई। एकाएक नरमे के बीज को लेकर मारामारी मचने से कृषि विभाग भी हरकत में आ गया है। वीरवार को कृषि विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में लगभग डेढ़ सौ पैकेट किसानों को बंटवाए। सैकड़ों की तादाद में पहुंचे किसानों के लिए बीज के डेढ़ सौ पैकेट भी कम पड़ गए। इससे चिंतित कृषि विभाग ने नरमे के बीज को जिले से बाहर बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया। कृषि उपनिदेशक डॉ. बलवंत सहारण ने इसकी पुष्टि की है। सहारण ने कहा सभी अधिकृत बीज विक्रेताओं को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है कि नरमे के बीज को जिले से बाहर के किसी किसान को ना बेचें, ऐसा करने पर संबंधित बीज विक्रेता पर कड़ी कार्यवाही की जा सकती है।
विज्ञापन


नरमे के बीज की चार किस्मों के लिए है सारी मारामारी
गेहूं के बाद जिले में नरमे की बिजाई की जानी है। कृषि विभाग के अनुसार इस समय सरकार द्वारा अनुमोदित बीज की 150 किस्में मार्केट में उपलब्ध हैं। लेकिन किसानों के बीच चार किस्मों के बीज के लिए मारामारी मची हुई है। इनमें राशि सीड्स प्राइवेट लिमिटेड के आरसीएच-773 व आरसीएच-776, और सीड्स वर्क्स इंटरनेशनल लिमिटेड के यूएस-51 व यूएस 71 सबसे अधिक प्रचलित बीज बन गए हैं। इन बीजों के लिए किसान काफी डिमांड कर रहे हैं और कृषि विभाग इसी डिमांड को पूरा नहीं कर पा रहा है। किसानों के अनुसार इन बीजों से उत्पादन ज्यादा होता है और पौधे के बीमारी कम लगती है, जबकि कृषि विभाग इस महज एक अफवाह बता रहा है। कृषि अधिकारियों के अनुसार मार्केट में सरकार द्वारा अनुमोदित 150 हाइब्रिड बीजों की किस्में उपलब्ध हैं। लेकिन किसान महज चार किस्मों की मांग कर रहे हैं। ऐसे में कंपनी पहले जितना ही माल बना रही है, जिससे सप्लाई में कमी आना स्वाभाविक है।
विज्ञापन


ब्लैक मार्केटिंग शुरू, तय कीमत से दो सौ रुपये प्रति पैकेट अधिक है कीमत
अनाजमंडी के व्यापारी व किसानों का कहना है कि इन 450 ग्राम बीजों के एक पैकेट की कीमत 800 रुपये निर्धारित है। मौजूदा समय में आम दुकानदार इसे साढ़े 9 सौ रुपये से लेकर एक हजार तक बेच रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार पहली बार में किसानों को बीज देने से मना कर देता है और जिले से बाहर पेटियों की पेटियां ही सप्लाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विभाग का कहना है कि प्रत्येक मंडी में दो से पांच बीज के डीलर मौजूद हैं। जिनपर सभी किस्म का बीज उपलब्ध है। इस समय मार्केट में सत्तर हजार पैकेट उपलब्ध हैं जबकि जिले में चार लाख पैकेटों की जरूरत है। बीज की कुछ किस्मों की कमी को देखते हुए कृषि विभाग ने अधिकारियों की ड्यूटी लगवाई गई है कि वे अपनी देखरेख में बीजों का वितरण करवाया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक किसान को दो पैकेट हिस्से में अवश्य आएं। इसके अलावा जिले से बाहर नरमे का बीज बेचने पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया है।

क्या कहते हैं कृषि उपनिदेशक
कृषि उपनिदेशक बलवंत सिंह सहारण ने कहा कि जिले में नरमे की चार किस्मों के बीजों की काफी कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि इसलिए प्रत्येक बीज विक्रेता को कहा गया है कि वे अपनी दुकान के बाहर स्टॉक का बोर्ड अवश्य लगाएं, ताकि प्रतिदिन अपडेट किया जाए। अगर स्टाक में बीज है तो किसानों को अवश्य दिया जाए। उन्होंने किसानों को आग्रह किया कि अगर कोई बीज देने से आनाकानी करता है तो वे बीज केंद्रों के बाहर लिखे गए कृषि विभाग के नंबरों पर तुरंत संपर्क करें। संबंधित दुकानदार पर एक्शन लिया जाएगा।


वीरवार को पेट्रोल पंप के सामने शिवालय मार्केट में एक बीज विक्रेता के यहां तीन सौ पैकेट आए थे, जिन्हें लेने के लिए किसानों की लाइन लग गई। मैने अपनी मौजूदगी में डेढ़ सौ किसानों को बीज उपलब्ध करवाया है।
मुकेश महला, सहायक पौधा संरक्षक अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed