{"_id":"59208e124f1c1bd710f2345a","slug":"fathebad-cm-window-appkication-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो पर बार-बार शिकायत करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विंडो पर बार-बार शिकायत करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
Updated Sun, 21 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
सीएम विंडो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम विंडो पर बार-बार शिकायतें करने वाले शिकायतकर्ताओं पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जिला प्रशासन को निर्देश भेजे गए हैं कि ऐसे शिकायतकर्ताओं की सूची बनाई जाए जो बार-बार शिकायत करते हैं और उनकी शिकायत झूठी हो। सीएम दफ्तर से निर्देश आने के बाद डीसी एनके सोलंकी की ओर से सभी विभागों को आदेश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने विभागों के अंतर्गत आने वाली ऐसी सभी शिकायतों की समीक्षा करें और ऐसे लोगों की सूची उपायुक्त कार्यालय को भेजें।
बार-बार शिकायत से सीएम विंडो का समय खराब होने की थी शिकायतें
लघुसचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों चंडीगढ़ में सीएम विंडो की रिव्यू मीटिंग में इस बारे में चर्चा हुई थी। कई जिलों के अधिकारियों ने सीएम विंडो पर शिकायतों की बात रखी थी और उनके जवाब तैयार करने में समय बर्बाद होने की बात भी कही गई थी। इस मीटिंग के बाद ही मुख्यमंत्री कार्यालय से सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में ऐसे शिकायतकर्ताओं की सूची तैयार करें जो लगातार बिना वजह शिकायत दर्ज करवाते हैं।
फतेहाबाद में पुलिस विभाग के खिलाफ सबसे अधिक शिकायतें
उपायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिले में सीएम विंडो पर सबसे अधिक शिकायतें पुलिस विभाग के खिलाफ आती हैं। इसके बाद पंचायतों आदि की शिकायतों का अंबार लगता है। इतना ही नहीं, पेंशन और खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ भी प्रतिदिन अनेकों शिकायतें फतेहाबाद सीएम विंडो में दर्ज की जाती हैं। अधिकारियों की मानें तो कई केसों में खुद शिकायतकर्ता ही अधिकारियों के सामने पेश होकर अपनी शिकायत वापिस ले लेता है। ऐसे में कई बार ये आशंका जताई गई है कि शिकायतकर्ता और संबंधित व्यक्ति के बीच कोई सेटिंग हो गई। ऐसी व्यवस्थाओं को रोकने के लिए ही सरकार की ओर से फर्जी शिकायतें देने वाले लोगों की सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कई बार कुछ लोग अधिकारियों और लोगों को परेशान करने के लिए सीएम विंडो पर बार-बार शिकायत डाल देते हैं। ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए उपायुक्त कार्यालय से सभी विभागों से रिपोर्ट मांगी गई है।
सतबीर जांगू, एसडीएम, फतेहाबाद।