{"_id":"590a236a4f1c1ba874441fb0","slug":"fathebad-bujli-nigam-bribe-brother-made-vedio-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम के जेई पर रिश्वत मांगने का आरोप, भाइयों ने बनाई वीडियो तो उन पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम के जेई पर रिश्वत मांगने का आरोप, भाइयों ने बनाई वीडियो तो उन पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
Updated Thu, 04 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
रोष
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के नए मीटर की फाइल जमा करवाने आए दो भाइयों ने बिजली कर्मियों पर रिश्वत मांगने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। भाइयों ने ये भी आरोप लगाया है कि बिजली कर्मियों द्वारा उनकी मारपीट के दौरान डेढ़ लाख रुपये की राशि भी गायब हो गई है। इतना ही नहीं, पुलिस में सूचना देने के बावजूद पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही न होने से खफा परिजनों ने टोहाना में चंडीगढ़-हिसार रोड पर बिजली घर के सामने जाम लगा दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी बलदेव सिंह ने परिजनों को समझा बुझाकर उचित कार्यवाही का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया गया। उधर दूसरी ओर बिजली कर्मचारियों ने दोनों भाइयों पर ही उन पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
क्या है मामला
पुलिस को दी शिकायत में गांव ललौदा निवासी नरेंद्र व जगदीश ने बताया कि वे गांव ललौदा में अपना मकान बना रहे हैं। जिसमें बिजली का कनेक्शन लेने के लिए वे पिछले एक महीने से चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दो दिन पूर्व जब वे टोहाना में बिजली निगम के दफ्तर आए थे तो बिजली कर्मी जेई नवीन ने उनसे दस हजार रुपये की मांग की थी। जगदीश ने बताया कि उसके पास पांच हजार रुपये थे जो उसने तुरंत दे दिए तथा दूसरे भाई से बाकी के रुपये लेकर जेई को दे दिए। जगदीश ने बताया कि इस सारी घटना की उन्होंने चुपके से विडियो बना ली थी।
विज्ञापन
बिजली कर्मियों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। जगदीश ने बताया कि फिर उसने मोबाइल का भुगतान करने की बात करते हुए जेई की कार को उठा ले जाने की बात कही। इसके बाद वहां मौजूद कर्मियों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दोनों भाइयों नरेंद्र व जगदीश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उनके पास से डेढ़ लाख रुपये भी गायब हो गए।
उन्होंने बताया कि वे मकान में पत्थर लगवाने के लिए आढ़ती से डेढ़ लाख रुपये लिए थे। इसके बाद दोनों भाई घायल अवस्था में अस्पताल में जाकर दाखिल हुए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की। जिससे गुस्साए परिजनों ने बुधवार दोपहर को चंडीगढ़-हिसार रोड जाम कर दिया।
क्या कहना है बिजली निगम के जेई का
बिजली निगम के जेई नवीन ने बताया कि दोनों भाई नरेंद्र व जगदीश मंगलवार को उनसे मिले थे और घर के लिए बिजली का कनेक्शन लेने की बात कही। इसके बाद बुधवार को सुबह वे फिर दफ्तर आए और बिना किसी बात के मेज पर रखी उनकी कार की चाबी को उठा लिया। जेई नवीन ने आरोप लगाया कि जब उसने चाबी उठाने का विरोध किया तो दोनों भाइयों ने उन पर और उनके साथियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उन्होंने दोनों भाइयों से रिश्वत लेने या मांगने के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया।
विधवा महिलाओं ने भी कर्मियों पर लगाया सुनवाई न करने का आरोप
बिजली निगम कार्यालय में पहुंची विधवा महिला संतोष, राधा, नन्ही, शीला ने बताया कि वह रतिया रोड कॉलोनी की रहने वाली हैं और वे पिछले कई दिनों से बिजली का मीटर लगवाने के लिए दफतर के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन बिजली निगम के कर्मचारी उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।