फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fathebad, 60 seat, 583 seat jbt, fatehabad

जिले के स्कलों में 60 सीटें खाली, ज्वाइनिंग कराना है 583 जेबीटी, कैसे होगा

Fri, 28 Apr 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद Updated Fri, 28 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
fathebad, 60 seat, 583 seat jbt, fatehabad
जेबीटी अध्यापकों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
जेबीटी अध्यापकों को उच्च न्यायालय द्वारा क्लीन चिट मिलने के बाद नियुक्ति पत्र लेने के लिए जिले के जेबीटी अध्यापक शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में उमड़े। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार फतेहाबाद जिले में 583 नवचयनित जेबीटी अध्यापकों को शिक्षा विभाग ज्वाइनिंग होनी है। हालांकि शुक्रवार को किसी अध्यापक को नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया, जिसे लेकर अध्यापकों ने एक बार तो हंगामा शुरू कर दिया, लेकिन बाद में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शांत हुए। इसके बाद अधिकारियों ने विभाग कार्यालय में नोटिस चस्पा कर दिया कि नवचयनित जेबीटी अध्यापकों को अपने कागजातों की वेरिफिकेशन के लिए शनिवार को सुबह 11 बजे सीनियर मॉडल स्कूल में पहुंचने की बात कही गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट के आदेशों के बाद नियुक्ति का इंतजार कर रहे प्रदेश के 9455 जेबीटी अध्यापकों में फतेहाबाद के 583 अध्यापक शामिल हैं। वीरवार की शाम को शिक्षा विभाग के पास इन 583 अध्यापकों की सूची तो पहुंच गई, लेकिन अभी तक विभाग की ओर से ज्वाइनिंग के लिए कोई कमेटी का गठन नहीं किया गया। पता चला है कि इन अध्यापकों को ज्वाइन करवाने के लिए ब्लॉक स्तर पर पांच कमेटियां गठित की जानी हैं। लेकिन शुक्रवार को 11 बजे तक जिला मुख्यालय पर भी इनको ज्वाइन नहीं करवाया जा सका था। इसका मुख्य कारण स्कूलों में सिर्फ पचास-साठ अध्यापकों की सीटें रिक्त हैं। इसलिए विभाग में इन्हें जिला मुख्यालय पर ज्वाइन करवाया जाना प्रस्तावित है। शुक्रवार को इनको निुयक्ति नहीं दिए जाने पर अध्यापकों में रोष फैल गया जिसके बाद उप जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने आनन-फानन में ये नोटिस चस्पा किया कि नवचयनित जेबीटी अध्यापकों की 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे कागजात वेरिफिकेशन की जानी है। जिसके लिए वो शैक्षणिक दस्तावेजों, अनुभव प्रमाणपत्र, व चरित्र प्रमाणपत्र सहित पहुंचें।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अनुसार जिले में जेबीटी अध्यापकों के 50-60 पद ही खाली हैं। जबकि नवचयनित अध्यापकों की संख्या 583 हैं। ऐसे में विभाग के अधिकारी भी इस असमंजस में हैं कि इन्हें स्कूलों की बजाए मुख्यालय पर ही एक बार ज्वाइनिंग दे दी जाए। विभागीय सूत्रों के अनुसार इन सभी प्राथमिकता के आधार पर मुख्यालय पर ज्वाइनिंग करवाकर डाइट में एक माह की टै्रनिंग पर भेजा जाएगा। तब तक गर्मियों के अवकाश हो जाएंगे। इस दौरान तक विभाग कहीं ना कहीं इनकी एडजस्टमेंट अवश्य कर देग। प्राथमिक अध्यापक संघ के जिला प्रधान विकास टुटेजा ने कहा कि जिला के सभी 583 अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देने एवं उन्हें ज्वाइन करवाने के लिए प्रयास जारी हैं। फतेहाबाद जिला इन सबको ज्वाइन करवाने वाला प्रदेश का सबसे पहला जिला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed