फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad's temperature reached 45 degrees, Monday was the hottest day of the season

Fatehabad News: फतेहाबाद का तापमान 45 डिग्री पहुंचा, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार

Mon, 18 May 2026 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 18 May 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Fatehabad's temperature reached 45 degrees, Monday was the hottest day of the season
फतेहाबाद। जिले में पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को भीषण लू के चलते अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। सुबह नौ बजे के बाद ही तेज गर्म हवाओं ने जनजीवन प्रभावित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दिनभर चली लू के कारण बाजारों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा छाया रहा। दोपहर के समय लोग घरों और दफ्तरों में ही रहने को मजबूर रहे। आवश्यक कार्यों के लिए बाहर निकले लोग सूती कपड़ों से चेहरा ढककर निकलते दिखाई दिए, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ गई है। शहर में गन्ने का जूस, शिकंजी, लस्सी, बेल शरबत और नारियल पानी की रेहड़ियों पर दिनभर भीड़ देखी गई। साथ ही तरबूज, खरबूजा और खीरे जैसे मौसमी फलों की बिक्री में भी तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

::
प्रदेश में इन दिनों तापमान में वृद्धि हो रही है। 22 मई तक मौसम के खुश्क रहने के आसार हैं। इससे दिन के तापमान में दो-तीन डिग्री की वृद्धि होगी। इस दौरान लू का प्रकोप और अधिक बढ़ने की आशंका है। - डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed