{"_id":"693ef7d1eeb4c210d709292d","slug":"fatehabads-mens-team-and-sirsas-womens-team-became-the-winners-in-football-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-145301-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फुटबाल में फतेहाबाद की पुरुष टीम और महिला में सिरसा बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फुटबाल में फतेहाबाद की पुरुष टीम और महिला में सिरसा बना विजेता
विज्ञापन
एमएम कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में एथलीट की विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते राज्य सभा सांसद
फतेहाबाद। एमएम कॉलेज में सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को आयोजित प्रतियोगिता के मुकाबले हुए। विजेता खिलाड़ियों को राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने सम्मानित किया।
रविवार को एथलेटिक्स की पुरुषों की लंबी कूद में फतेहाबाद के मनजीत ने प्रथम, ऐलनाबाद के मांगेराम ने द्वितीय और टोहाना के शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद महिला में फतेहाबाद की मोनिका ने प्रथम, सिरसा की कशिश ने द्वितीय और डबवाली की खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाला फेंक पुरुष में टोहाना के अमन ने प्रथम, फतेहाबाद के रोहित ने द्वितीय और फतेहाबाद के मनजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक महिला में फतेहाबाद की पूनम ने प्रथम, फतेहाबाद की भतेरी ने द्वितीय और सिरसा की प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
हॉकी में पुरुष वर्ग में नरवाना व महिला वर्ग में फतेहाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में महिला वर्ग फतेहाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो की पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता का फाइनल सोमवार को ऐलनाबाद और टोहाना के बीच होगा। फुटबाल की पुरुष प्रतियोगिता में फतेहाबाद व महिला वर्ग में सिरसा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
-
दस्तावेजों की कमी के चलते नरवाना की टीम पर लगी आपत्ति
शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में प्रतियोगिताएं शुरू हुई। इस दौरान कबड्डी पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता हुई। इस दौरान अधिकारियों ने नरवाना की टीम के कुछ सदस्यों पर आपत्ति जताई गई। हालांकि इसमें टीम जीत चुकी थी। रविवार को अगले चरण के तहत नरवाना की जगह रतिया का दूसरी टीम के साथ मैच करवाने लगे तो इस पर नरवाना की टीम ने विवाद कर दिया और आपत्ति जताई। आयोजकों ने कहा कि उनकी टीम पर दस्तावेजों को लेकर आपत्ति लगी है, इसलिए उन्हें प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जा सकता है। आयोजकों का कहना है कि नरवाना टीम को सोमवार सुबह तक का समय दिया गया है कि वे उपयुक्त दस्तावेज उपलब्ध करवा दें।