फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: young man lost his life for taking out mobile fallen in well at village Dhingsara

फतेहाबाद में हादसा: मोबाइल के लिए कुई से कूदे युवक की जहरीली गैस चढ़ने से मौत, पिता को सुरक्षित बाहर निकाला

Fri, 08 Apr 2022 02:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 08 Apr 2022 02:26 PM IST
सार

कुई से मोबाइल को निकालने के लिए जेसीबी बुलाई गई और ढक्कन हटाया गया। इसके बाद 18 वर्षीय प्रशांत मोबाइल निकालने के लिए कुई के अंदर कूद गया। कुई में जहरीली गैस चढ़ने से प्रशांत बेसुध हो गया।

विज्ञापन
Fatehabad: young man lost his life for taking out mobile fallen in well at village Dhingsara
फतेहाबाद में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

फतेहाबाद के गांव ढिंगसरा के ईंट भट्ठे पर कुई में गिरे मोबाइल को निकालने के चक्कर में युवक ने जान गंवा दी। युवक ने मोबाइल निकालने के लिए कुई में छलांग लगा दी, जहां जहरीली गैस चढ़ने से उसकी मौत हो गई। वहीं बेटे को बचाने के लिए पिता ने भी कुई में छलांग लगाई, हालांकि उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना पर भट्टू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


मामले के मुताबिक गांव ढिंगसरा में ईंट भट्ठा है और वहां पर उत्तरप्रदेश से लेबर आई हुई है। शुक्रवार को शौच के लिए गए एक युवक का मोबाइल कुई में गिर गया। कुई से मोबाइल को निकालने के लिए जेसीबी बुलाई गई और ढक्कन हटाया गया। इसके बाद 18 वर्षीय प्रशांत मोबाइल निकालने के लिए कुई के अंदर कूद गया। कुई में जहरीली गैस चढ़ने से प्रशांत बेसुध हो गया। जब कई देर तक प्रशांत बाहर नहीं आया तो उसके पिता विनोद ने भी छलांग लगा दी। विनोद और उसके बेटे प्रशांत को बाहर निकाला गया। मगर तब तक प्रशांत की मौत हो चुकी थी। हालांकि पिता विनोद की हालत ठीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed