{"_id":"65c902260feded89c6026a54","slug":"fatehabad-two-real-brothers-died-in-road-accident-three-serious-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, तीन गंभीर, जांडली माइनर पुल पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, तीन गंभीर, जांडली माइनर पुल पर हुआ हादसा
Sun, 11 Feb 2024 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 11 Feb 2024 10:51 PM IST
सार
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को निकाल कर सीएचसी केंद्र भूना में पहुंचाया। चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया तथा तीन लोगो की गंभीर हालत के चलते अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद के भूना क्षेत्र में हिसार रोड पर गोशाला के पास जांडली माइनर पुल पर सेंट्रो व स्विफ्ट कार की आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो सगे भाइयों की मौके पर मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
कुलेरी निवासी 53 वर्षीय छोटूराम सहारण की तबीयत खराब होने के कारण उसका बड़ा भाई 55 वर्षीय अमर सिंह सहारण स्विफ्ट कार से भूना आ रहा था। स्विफ्ट कार को कुलेरी निवासी दारा सिंह चला रहा था। गोशाला के पास जांडली माइनर के पुल पर सामने से आ रही सेंट्रो कार से स्विफ्ट टकरा गई।
विज्ञापन
स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे खड्डों में पत्थरों से टकराती हुई पलट गई। सेंट्रो कार का अगला टायर निकल कर दूर जा गिरा। हादसे के बाद सेंट्रो सवार फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने स्विफ्ट कार में फंसे हुए पांचों को बाहर निकालकर सीएचसी केंद्र में पहुंचाया।
विज्ञापन
सीएचसी में डॉक्टरों ने अमर सिंह व छोटूराम को मृत घोषित कर दिया। कार चालक दारा सिंह, ईश्वर सिंह तथा कपूर सिंह की हालत गंभीर होने के कारण अग्रोहा रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के भतीजे कुलेरी निवासी सुरेंद्र के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
भाई की जान बचाने के चक्कर में खुद का जीवन गंवा बैठा
कुलेरी निवासी 55 वर्षीय अमर सिंह के बचपन में ही दोनों हाथ कट गए थे, जिसके बाद छोटे भाई छोटूराम ने अपने भाई की हर प्रकार की मदद में साथ निभाया। रविवार की सुबह छोटूराम की तबीयत खराब होने के कारण कारण उसकी जान बचाने के लिए अमर सिंह कुलेरी गांव से भूना में इलाज के लिए स्विफ्ट कार से आ रहा था। मगर, अनहोनी ऐसी हुई की छोटे भाई के साथ बड़ा भाई भी हादसे में जान गंवा बैठे। घटना के बाद कुलेरी गांव में मातम पसर गया। छोटूराम की पत्नी का कुछ महीने पहले ही देहांत हो गया था। उसका इकलौता बेटा ऑस्ट्रेलिया में गया हुआ है।
माइनर का पुल ऊंचा, इसलिए प्रतिदिन हो रहे हैं हादसे
हिसार रोड पर श्री गोपाल कृष्ण गोशाला के समीप जांडली माइनर पुल का लेवल काफी ऊंचा है। इसलिए सामने से अचानक वाहन दिखाई नहीं देता, जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग की देखरेख में उपरोक्त पुल का निर्माण सितंबर 2023 में हुआ था। ठेकेदार ने रैंप लेवल सही नहीं किया। इसलिए लगातार हादसे हो रहे हैं। समाजसेवी नरेंद्र सिंह कुंडू ने खैरी रोड पर दहमान माइनर व हिसार रोड पर जांडली माइनर पर बनाए गए पुल को ठीक करने की मांग की है।
मृतक अमर सिंह व छोटूराम के भतीजे सुरेंद्र के बयान पर पुलिस ने फिलहाल इत्तफाकिया कार्रवाई की है। हादसे को लेकर पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है। - रामपाल लोहचब, थानाध्यक्ष