फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, today, start, rice milers, 22 percent, fatehabad, harayana

आज से 22 फीसदी नमी वाले धान की होगी खरीद

Sun, 09 Oct 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sun, 09 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, today, start, rice milers, 22 percent,   fatehabad,  harayana
फतेहाबाद अनाजमंडी में धान की खरीद का निरीक्षण करते एसडीएम एवं अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सुरेंद्र असीजा । धान में नमी की मात्रा को लेकर पिछले कई दिनों से राइस सेलर्स और किसानों के बीच का विवाद सुलझ गया है। राइस सेलर्स एसोसिएशन ने घोषणा कर दी है कि रविवार से 22 फीसदी नमी वाला धान भी खरीदा जाएगा। इसकी पुष्टि राइस मिलर्स एवं डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेश जिंदल ने भी की है। इससे पूर्व धान में नमी को लेकर राइस सेलर्स व किसानों के बीच चल रहे विवाद को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से कृषि मंत्री ओपी धनकड़ एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कंबोज की अध्यक्षता में राइस सेलर एसोसिएशन और किसानों की एक बैठक पंचकूला के किसान भवन में हुई। बैठक में मंत्रियों ने राइस सेलर्स एसोसिएशन की मांग को मानते हुए एक फीसदी का 15 रुपये 10 पैसे के साथ दो रुपये 20 पैसे प्रति किलो धान सुखाई अदा करने के निर्देेश दिए हैं। ये खर्च किसान से काटा जाएगा। इस आदेश के बाद राइस सेलर्स एसोसिएशन ने घोषणा की है कि रविवार से 22 फीसदी नमी वाले धान को खरीदा जाएगा। इससे किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।


         बैठक में हरियाणा राइस मिलर्स एवं डीलर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष हंस राज सिंगला व महासचिव मक्खन सिंगला जाखल ने विशेष रूप से भाग लिया। हरियाणा राइस मिलर्स एवं डीलर एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेश जिंदल ने बताया कि अभी तक धान में 22 फीसदी तक नमी आ रही थी, जिसको लेकर मिलर्स को काफी नुकसान हो रहा था। ऐसे में खरीद एजेंसियां और मिलर्स धान की खरीद करने को तैयार नहीं थे। बैठक के बाद राइस सेलर्स इस बात पर राजी हो गए कि प्रति किलो दो रुपये 20 पैसे धान सुखाई का खर्च मिलता है तो वो 22 फीसदी नमी वाला धान भी खरीद लेंगे। जिंदल ने बताया कि मंत्रियों ने ये भी आदेश दिए हैं कि हरियाणा का प्रत्येक आढ़ती नमी मापने का यंत्र खरीदेगा और अपने किसान को उसके सामने सेलर्स मालिक को नमी चेक करवाएगा ताकि किसान व सेलर मालिक के बीच असमंजस की स्थिति न रहे।
विज्ञापन




एसडीएम ने कराई 22 फीसदी नमी वाले धान की बोली, उनके जाते ही फिर मुकरी खरीद एजेंसियां
            इससे पहले फतेहाबाद की अनाजमंडी में धान बेचना किसानों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। मंडी में किसान पांच दिन से धान की ढेरी लेकर बैठे लेकिन अभी तक उनकी धान की खरीद नहीं हो पा रही थी। कभी एग्रीमेंट न होना, तो कभी नमी और कभी सरकार के आदेशों की प्रति न पहुंचने का बहाना कर खरीद एजेंसियां खरीद से किनारा कर रही हैं। शनिवार को नवनियुक्त एसडीएम सतबीर जांगू, डीएफएससी केके मल्हान, मार्किटिंग बोर्ड के डीएम धर्मपाल भांभू, डीएफएससी के खरीद अधिकारी घिसा राम, क्वालिटी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने मंडी में पहुंचकर धान की खरीद का जायजा लिया। एसडीएम के सामने जब किसानों ने नमी वाले धान को न खरीदने का आरोप लगाया तो डीएफएससी के अधिकारियों ने दो ढेरी धान की खरीद कर ली, जिसमें 22 फीसदी नमी थी। खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने 22 फीसदी नमी वाले धान की दो ढेरियों की तो बोली करवा दी, लेकिन उनके जाते ही अधिकारियों ने 17 फीसदी से अधिक नमी वाले धान को खरीदने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोपहर में किसानों ने अनाजमंडी में हंगामा किया। जिला प्रशासन के ही आंकड़ों की बात की जाए तो सरकारी रिकार्ड के मुताबिक ही मंडी में साढ़े 15 हजार मीट्रिक टन धान आ चुका है लेकिन खरीद महज 5 हजार 4 00 मीट्रिक टन की ही हो सकी है। इसका मतलब ये है कि अभी भी 10 हजार मीट्रिक टन धान अभी भी मंडियों में बिकने की इंतजार में ही पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



            पिछले कई दिनों से मंडी में धान की आवक हो रही है। सरकार के आदेशों पर खरीद शुरू कर दी गई लेकिन जैसे ही मंडी में खरीद एजेंसियां पहुंची। धान में नमी देखकर धान को खरीदने से उन्होंने इंकार कर दिया। सरकार के आदेश हैं कि 22 फीसदी नमी वाला धान खरीदा जाए, लेकिन खरीद एजेंसियां 17 फीसदी से अधिक नमी वाला धान खरीदने को तैयार नहीं थी।  मंडी में धान लेकर बैठे किसान रामस्वरूप ने बताया कि वो तीन दिन से मंडी में धान लेकर बैठा है लेकिन धान में नमी की बात कहकर उसे खरीदा नहीं जा रहा। व्यापार मंडल के प्रधान प्रेमचंद मित्तल ने कहा कि अधिकारी सरकार के आदेशों को पलीता लगा रहे हैं। सरकार अखबारों में बयान देकर दावे कर रही है, कि 22 फीसदी नमी वाला धान खरीदा जा रहा है। जबकि फतेहाबाद में पांच दिनों से 17 फीसदी से ज्यादा नमी वाले धान की खरीद नहीं की गई है। अगर रविवार से एजेंसियां 22 फीसदी नमी वाला धान खरीदती हैं तो किसानों और व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष रवि मेहता, सुभाष मुंजाल, जगदीश भादू, ओमप्रकाश सचदेवा, हरभजन कंबोज, विजय कक्कड़, अजय मंगल सहित अनेक व्यापारी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed