{"_id":"57892bef4f1c1b010513dedf","slug":"fatehabad-swaminathan-report-farmars-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू नहीं होने का खामियाजा भुगत रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू नहीं होने का खामियाजा भुगत रहे किसान
fatehabad
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि देश के किसानों के हित के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का वायदा करने वाली भाजपा सरकार ने आज तक अपना वायदा पूरा नहीं किया। इसका खामियाजा देश के लाखों किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
वह शुक्रवार को यहां की अनाजमंडी में आयोजित किसान मेले का अवलोकन करने के दौरान किसानों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कृषि कार्यों में प्रयोग आने वाली नवीनतम उपकरणों की जानकारी ली। डॉ. अशोक तंवर ने इस अवसर पर फतेहाबाद जिले के स्थापना दिवस पर भी स्थानीय जिलावासियों को अपनी और अपनी पार्टी की ओर से शुभकामनाएं दीं।
डॉ. तंवर ने कहा कि यूपीए सरकार के शासन के दौरान कांग्रेस ने पूरे हरियाणा को विकास की दृष्टि से अव्वल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। यही कारण था कि फतेहाबाद के गोरखपुर में 13 जनवरी 2014 को भूमि अधिग्रहण कर यहां तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने परमाणु बिजली संयंत्र की आधारशिला रखी थी। लेकिन भाजपा सरकार ने इस प्रोजेक्ट की दिशा में उदासीनता बरती। आज इस प्रोजेक्ट पर न के बराबर काम हो रहा है। डॉ. तंवर ने कहा कि आज भी फतेहाबाद की अनाजमंडी में किसानों के लिए सुविधाओं की व्यापक कमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार केवल कांग्रेस शासन में मंजूर हुए प्रोजेक्ट को अपना नाम देने में जुटी है।