फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, sports complex, bahbelpur, barala says,harayana

शहीद होशियार के नाम पर बहबलपुर में बनेगा स्मारक और खेल मैदान

Tue, 02 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Tue, 02 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, sports complex, bahbelpur, barala says,harayana
शहीद होशिया सिंह की श्रद्धांजलि सभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को गांव की ओर से मांगपत्र सौंपते गांव के सरपंच एवं रतिया विधायक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 
 भारत-चीन सीमा पर गश्त के दौरान शहीद हुए गांव बहबलपुर के जवान होशियार सिंह की श्रद्धांजलि सभा सोमवार को अखंड पाठ के भोग के साथ गांव के राजकीय स्कूल प्रांगण में संपन्न हुई। श्रद्धांजलि सभा में सरकार की तरफ से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, जिला प्रधान वेद फुल्लां मुख्य रूप से पहुंचे तो अन्य दलों से इनेलो जिलाध्यक्ष बलविंद्र कैरों, विधायक रविंद्र बलियाला भी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि गांव में शहीद होशियार सिंह की याद में एक शहीद स्मारक बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में भी उस स्मारक के जरिए हर व्यक्ति उनकी शहादत से प्रेरणा ले सके।

इसके साथ ही गांव में और युवा होशियार सिंह की तरह देश की सेवा का जज्बा पा सकें, इसके लिए गांव में शहीद होशियार सिंह के नाम पर एक खेल स्टेडियम का निर्माण भी किया जाएगा। इतना ही नहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने शहीद होशियार सिंह की बहन सरकारी नौकरी देने का ऐलान करते हुए कहा कि आज बेशक शहीद होशियार सिंह का परिवार अपने बेटे की शहादत के बावजूद सरकार से कोई मांग न कर रहा हो, लेकिन सरकार का नुमाईंदा होने के नाते वे शहीद की बहन रमनदीप को सरकारी नौकरी पर उनकी योग्यता अनुसार नियुक्त करवाने का वायदा भी करते हैं।
विज्ञापन


इससे पूर्व सरपंच बलविंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह, निशान सिंह नंबरदार, बलजिंद्र सिंह, सरपंच अमरिंद्र सिंह, बिकर सिंह बहबलपुरिया ने संयुक्त रूप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को एक मांगपत्र सौंप शहीद होशियार सिंह के नाम पर खेल स्टेडियम बनाए जाने जैसी प्रमुख मांगे रखी थी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी जिला प्रधान धर्मपाल जाखल, बिकर सिंह हड़ोली, डीडीपीओ राजेश खोथ, अखिल भारतीय शहीद सम्मान संघर्ष समिति प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र दहिया, जिंदगी संस्था प्रधान हरदीप सिंह, हरियाणा किसान मंच प्रदेश प्रतिनिधि सुभाष पूनिया, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष विकास टूटेजा, आईएमए प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेंद्र सिवाच ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन



देश के प्रति मेरे भाई जैसा जज्बा रखे हर बहन का भाई : रमनदीप
फतेहाबाद । श्रद्धांजलि सभा के दौरान कार सेवा सिरसा जत्थेदार बाबा अजीत सिंह ने शहीद होशियार सिंह की बहन को सरोपा भेंट कर गांव की वीर बेटी के रूप में सम्मानित किया। इस सम्मान से भावुक हुई रमनदीप कौर ने उपस्थितजनों के बीच अपने भाई होशियार सिंह की शहादत को एक गर्व का विषय बताया। रमनदीप ने कहा कि बेशक वह अपने भाई के साथ बचपन से खेलीं, पली-बढ़ीं और उसकी भी इच्छा थी कि उसकी डोली भी अपने भाई होशियार के कंधों पर उठे। लेकिन जिस प्रकार से उसका भाई देश की सेवा करते हुए शहीद हुआ यह उसके लिए उसकी डोली उठाने से भी बड़े गर्व की बात है और वह चाहती है कि देश की हर बहन का भाई उसके भाई होशियार सिंह जैसा जज्बा अपने समाज और देश के प्रति जरूर रखे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed