{"_id":"5867fb994f1c1b7b25eeb9e6","slug":"fatehabad-sho-team-villagers-thief-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोपी को पकड़ने गई एसएचओ की टीम को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आरोपी को पकड़ने गई एसएचओ की टीम को घेरा
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चोरी के मामले में आरोपी युवक हुक्का सिंह की तलाश में वाल्मीकि मोहल्ला पहुंची थाना प्रभारी जयभगवान की पुलिस टीम को मोहल्लावासियों ने घेर लिया। टीम में शामिल एसएचओ इंस्पेक्टर जयभगवान का मोहल्ले के करीब दो दर्जन लोगों ने घेराव कर लिया और हुक्का सिंह के पिता रामफल, मां व भाई सहित अन्य दो दर्जन लोगों ने मारपीट भी की। घेराव करने वाले लोगों में महिलाएं भी शामिल थीं। टीम में शामिल अन्य पुलिसकर्मी शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तो अंधेरे का फायदा उठाकर मोहल्लावासी भाग निकले।
एसएचओ इंस्पेक्टर जयभगवान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया। भूना पुलिस ने पुलिस कार्रवाई में बाधा पहुंचाने के मामले में चार नामजद सहित दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार रात को पुलिस टीम एसएचओ जयभगवान के नेतृत्व में शहर में गश्त लगा रही थी। इस दौरान टीम ने वाल्मीकि मोहल्ला में दबिश देकर पहले से ही चोरी के मामले में आरोपी हुक्का सिंह के बारे में पूछताछ करनी चाही तो हुक्का सिंह के पिता, मां व भाई ने दो दर्जन अन्य लोगों सहित एसएचओ का घेराव कर दिया। आरोप है कि घेराव के दौरान महिलाओं ने एसएचओ से मारपीट भी की।
विज्ञापन
30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज : एसएचओ
थाना भूना प्रभारी इंस्पेक्टर जयभगवान ने बताया कि चोरी के मामले में संलिप्त युवक हुक्का सिंह की तलाश में पुलिस टीम पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान वाल्मीकि मोहल्ला निवासी हुक्का सिंह के पिता, मां व भाई सहित 20-25 अन्य लोगों ने टीम को घेर लिया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। थाना प्रभारी ने मारपीट मामले से इंकार कर दिया है, लेकिन पुलिस ने दर्ज मामले में मारपीट की धारा को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन