{"_id":"58b075604f1c1b2b69b26cbc","slug":"fatehabad-salon-shop-shopkeeper-honest-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" सैलून मालिक ने दिखाई ईमानदारी, हजारों का लैपटॉप मालिक को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलून मालिक ने दिखाई ईमानदारी, हजारों का लैपटॉप मालिक को लौटाया
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
टोहाना में लैपटाप को असली मालिक को सौंपते दुकानदार प्रताप सिंह व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ईमानदारी आज भी जिंदा है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जहां एक व्यक्ति को हजारों रुपये की कीमत का लैपटॉप मिलने के बाद भी उसका ईमान नहीं डोला और उसने लैपटॉप के असल मालिक को ढूंढकर उसके हवाले कर दिया। इसके बाद मालिक ने उसका आभार जताया तथा हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल प्रवक्ता पवन कुमार और बारबर यूनियन के प्रधान राममेहर ने उसे सम्मानित भी किया।
दुकानदार प्रताप सिंह ने बताया कि उसकी सैलून की दुकान है। देर शाम जब वे गांव कालवन अपने घर जा रहा था तो उसने देखा कि बलियाला हेड के पास एक बैग पड़ा देखा। इसमें लैपटॉप था। यह बात उसने अपने बेटे को बताई। उसके बेटे ने लैपटॉप खोलकर देखा तो उसमें एक फोन नंबर मिला।
विज्ञापन
इस नंबर पर संपर्क किया तो गुरमीत नाम के व्यक्ति ने लैपटॉप को अपना बताया। पूरी निशानी पूछकर प्रताप सिंह ने उसे टोहाना बुलाया और बैग सौंप दिया। पंजाब के गांव बादलगढ़ निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह अपने किसी काम से नरवाना की ओर जा रहे थे कि गाड़ी से अचानक लैपटॉप गिर गया। बाद में उसे काफी खोजने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं लगा। वे प्रताप सिंह का आभार जताते हैं कि उन्होंने उनकी मदद की। इस दौरान बारबर यूनियन के प्रधान राममेहर, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल प्रवक्ता पवन वधवा, अनिल कुमार, गुरदीप सिंह, सतपाल सैन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन