फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad,rasan depot, electric bill collation center, fatehabad, harayana

राशन डिपो को बनाया जाएगा बिजली बिल कलेक्शन सेंटर : कंबोज

Fri, 06 Jan 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Fri, 06 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
fatehabad,rasan depot, electric bill collation center,  fatehabad,  harayana
पत्रकारों से बातचीत करते खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

प्रदेश के हजारों राशन डिपो को बिजली बिल कलेक्शन सेंटर, सर्वे सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। यह बात प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज ने फतेहाबाद में कही। कंबोज वीरवार को फतेहाबाद में गुरु गोबिंद सिंह जयंती समारोह में शिरकत करने से पहले रेस्ट हाउस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। इसके अलावा मंत्री कर्णदेव कंबोज ने पंजाब चुनाव में प्रचार संबंधी सवाल पर साफ तौर से कहा कि अगर पार्टी का संगठन उन्हें आदेश देगा तो वह निश्चित तौर पर पंजाब में भाजपा के पक्ष में प्रचार के लिए जाएंगे।
एसवाईएल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि एसवाईएल का मसला कोर्ट में है और कोर्ट का आदेश सबको मान्य होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के हिस्से का पानी पंजाब को मिले और हरियाणा के हिस्से का पानी प्रदेश को मिले।
विज्ञापन



प्रदेश में राशन वितरण प्रणाली में कमियों पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश में राशन वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए एक अलग सर्वर स्थापित किया जाएगा। अलग सर्वर होने से उपभोक्ताओं को न केवल समय पर राशन मिलेगा, बल्कि इस कार्य में पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कंबोज ने कहा कि राशन डिपो पर प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनों से राशन वितरण के अलावा अन्य कई प्रकार के सरकारी कार्य भी किए जा सकेंगे। राज्य मंत्री ने कहा कि महिलाओं व बच्चों के कुपोषण को दूर करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जिसे अंबाला के दो खंडों में चलाया जा रहा है। इसके सफल होने के बाद इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। इस योजना के तहत हैफेड के साथ मिलकर सभी जरूरी पोषक तत्वों से युक्त आटा व अन्य खाद्य पदार्थ वितरित किए जाएंगे।



इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां, एसडीएम सतबीर सिंह जांगु, डीएफएससी केके मल्हान, नायब तहसीलदार विजय कुमार, नप चेयरमैन दर्शन नागपाल, पूर्व चेयरमैन रामराज मेहता, बलदेव ग्रोहा, लक्ष्मण नापा, एडवोकेट सुशील बिश्नोई आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed