फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Public health officer did not attend the night stay program, DC reprimanded JE

Fatehabad: रात्रि प्रवास कार्यक्रम में नहीं पहुंचे पब्लिक हेल्थ अधिकारी, डीसी ने जेई को लगाई फटकार

Wed, 05 Mar 2025 10:11 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 05 Mar 2025 10:11 AM IST
सार

ग्रामीणों ने कहा कि पानी में घुले हुए ठोस पदार्थ (टीडीएस) ज्यादा हैं। इस कारण इसे पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। इससे बचाव के लिए क्षेत्र की पेजयल योजनाओं में नहरी पानी की आपूर्ति शुरू की जाए। कार्यक्रम में जब उपायुक्त ने विभाग के अधिकारियों के बारे पूछा तो कई जेई मौजूद मिले लेकिन एसई, कार्यकारी अभियंता या एसडीओ नहीं आए थे।

विज्ञापन
Fatehabad: Public health officer did not attend the night stay program, DC reprimanded JE
फतेहाबाद में रात्रि प्रवास कार्यक्रम - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद प्रशासन की ओर से मंगलवार को गांव ढाणी ढाका में रात्रि प्रवास कार्यक्रम हुआ। इसमें उपायुक्त मनदीप कौर और एसपी आस्था मोदी भी पहुंचीं। रात्रि प्रवास के दौरान आम लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों की भी 41 शिकायतें सुनी गईं। इनमें 12 का मौके पर समाधान किया गया। ग्रामीणों की मांग पर उपायुक्त ने रोडवेज अधिकारियों को बुधवार सुबह से चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सरपंच मोहित और ग्रामीणों ने गांव में पेयजल की समस्या बता समाधान की मांग की। कार्यक्रम में कई विभागों के अधिकारी न आने पर डीसी नाराज हुईं। 



ग्रामीणों ने कहा कि पानी में घुले हुए ठोस पदार्थ (टीडीएस) ज्यादा हैं। इस कारण इसे पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। इससे बचाव के लिए क्षेत्र की पेजयल योजनाओं में नहरी पानी की आपूर्ति शुरू की जाए। कार्यक्रम में जब उपायुक्त ने विभाग के अधिकारियों के बारे पूछा तो कई जेई मौजूद मिले लेकिन एसई, कार्यकारी अभियंता या एसडीओ नहीं आए थे। इस पर उपायुक्त नाराज हुईं। उन्होंने उच्चाधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। हालांकि बाद में एसडीओ कार्यक्रम में आ गए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed