{"_id":"5848516c4f1c1bfd644493e2","slug":"fatehabad-postoffice-deposit-10-coror-bank-given-80-coror-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोहाना डाकघर में अब तक 10 करोड़ जमा, बैंकों ने बांटे 80 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना डाकघर में अब तक 10 करोड़ जमा, बैंकों ने बांटे 80 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
सैंट्रल बैंक के बाहर लाईन छोडकर बंद एटीएम के आगे खडे लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोटबंदी के एक माह के अंदर टोहाना के डाकघर में दस करोड़ की रकम जमा हुई है और ये सिलसिला लगातार जारी है। इसकी पुष्टि खुद डाकघर अधिकारी सुरेश कुंडू ने की है। सुरेश कुंडू की मानें तो उनके पास लगभग 23 हजार खाताधारक है।
नोटबंदी के बाद उनके कर्मचारी लगभग 12 घंटे ड्यूटी देकर आम लोगों को सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा एक महीने के भीतर दस करोड़ रुपये के पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट जमा कराए जा चुके हैं। दूसरी ओर शहर की प्रमुख रसोई गैस एजेंसी के लिपिक इंद्र सिंह के अनुसार उनकी एजेंसी में पिछले एक माह में लगभग 75 लाख रुपये के पुराने नोट आ चुके हैं। इंद्र सिंह बताते हैं कि उनके यहां रोजाना लगभग 2 से ढाई लाख रुपये तक के पुराने नोट आ रहे हैं।
विज्ञापन
अब तक बांटे जा चुके हैं 80 करोड़
टोहाना की बात की जाए तो अब तक टोहाना शहर में तकरीबन 80 करोड़ से अधिक रुपये बांटा जा चुका है। इसमें नई करेंसी अर्थात दो हजार एवं पांच सौ का नए नोटों के अलावा सौ, पचास, बीस, दस और कई जगह छुट्टे पैसे अर्थात सिक्के भी शामिल हैं। नाम ना छापने की शर्त पर कुछ बैंक प्रबंधकों ने बताया कि टोहाना का लगभग प्रत्येक बैंक कम से कम 3 करोड़ से अधिक पैसे बांट चुका है।
विज्ञापन
अभी तक कम नहीं हुई कतारें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगभग एक महीना पूर्व पांच सौ व एक हजार रुपये के नोटों के बंद करने के एक महीना बीत जाने के बाद भी आमजन की परेशानियां कम होने का नाम नही ले रही है आज भी बैंको व एटीएम के आगे लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। बुधवार को हिसार रोड स्थित सेंट्रल बैंक के बाहर लाइन में लगे लोगों को भनक लगी कि बैंक के सामने एटीएम में राशि डाली जा रही है तो लोग एटीएम खुलने से पहले ही एटीएम के बाहर लंबी लाईन लगाकर खडे़ हो गए। जिससे लंबी लाईन होने के कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा।