{"_id":"588ce1584f1c1b476fcf69f2","slug":"fatehabad-polio-drop-health-department-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" आज अपने नौनिहाल को जरूर पिलाइए ‘दो बूंद जिंदगी की’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज अपने नौनिहाल को जरूर पिलाइए ‘दो बूंद जिंदगी की’
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद का सिविल अस्पताल ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आज से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की जा रही है। जिले भर में शून्य से पांच साल तक के बच्चे को रविवार को जिले के विभिन्न केंद्रों पर पोलियो रोधक दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारी की है। इतना ही नहीं, विभिन्न बूथों के अलावा घर-घर जाकर दवाई पिलाने का विकल्प इस बार भी स्वास्थ्य विभाग आजमा रहा है। इसके अलावा सीएमओ से लेकर स्वास्थ्य विभाग के सभी आला अधिकारी और चिकित्सक इस अभियान में शिरकत करेगा।
एक लाख 13 हजार बच्चों को पोलियो रोधक दवा पिलाने का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस बार पल्स पोलियो रोधक दवा पिलाने का लक्ष्य बढ़ाकर 1 लाख 13 हजार बच्चों का रखा गया है। इससे पहले ये लक्ष्य एक लाख से दो-तीन हजार अधिक बच्चों का ही रहता था। इसके पीछे बच्चों की संख्या बढ़ने को भी एक कारण बताया जा रहा है। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए सभी कर्मचारियों की ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई हैं और साथ ही उन्हें ताकीद कर दी गई है कि सभी कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी पर समय से पहुंचना तय करेंगे और निर्धारित अवधि से पहले कोई अपना बूथ नहीं छोड़ेगा।
584 स्थाई बूथ, 1058 टीमें घर-घर जाकर पिलाएंगी पोलियो रोधक दवाएं
स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की अनुसार जिलेभर में कुल 584 स्थाई बूथ बनाए गए हैं जिनमें लगभग 21 सौ कर्मचारी शून्य से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो रोधक दवा पिलाएंगे। इन कर्मचारियों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनबाड़ी वर्कर और विभिन्न नर्सिंग स्कूलों और कालेजों के स्वयंसेवक शामिल रहेंगे। इसके अलावा 118 सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई है जो लगातार दौरे करके ये देखेंगे कि कहीं पर कोई लापरवाही तो नहीं हो रही।
विज्ञापन
ढाणियों और भट्ठों तक भी पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें
सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्वास्थ्य विभाग गांवों से इतर ढाणियों और दूरदराज के ईंट भट्ठों पर रहने वाले बच्चों को भी पोलियो रोधक दवा पिलाने के लिए विभिन्न टीमें वहां भेजेगा। आंकड़ों की मानें तो 173 मोबाइल टीमें ढाणियों और ईंट भट्ठों पर बच्चों को दवाई पिलाएंगी। इसके अलावा 31 ट्रांजिट टीमें लगातार रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर नियमित रूप से बच्चों को दवाई पिलाने का काम करेंगी।
पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। विभाग इसके लिए पूरी तरह गंभीर है और सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान में कुल 27 सौ के करीब कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
-डा. अशोक चौधरी, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद ।