{"_id":"588ce09b4f1c1ba333cf7b23","slug":"fatehabad-police-ready-protest-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना स्थल के पास पुलिस ने गाड़े तंबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना स्थल के पास पुलिस ने गाड़े तंबू
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
ढाणी गोपाल चौपटा पर पुलिस ने लगाया टैंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण को लेकर 29 जनवरी को ढाणी गोपाल चौपटा पर प्रस्तावित धरने को लेकर पुलिस ने शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला। सैकड़ों वाहनों में पुलिस के जवानों ने भूना, ढाणी गोपाल, ढाणी सांचला, सनियाना, समैण कनड़ी, कुलां, लहरियां, कांनी खेड़ी, रहन खेड़ी, टिब्बी, जांडली कलां, जांडली खुर्द, गोरखपुर, नहला इत्यादि गांवों में पुलिस गश्त करके असामाजिक तत्वों पर से निपटने के लिए ताकत दिखाई। गौरतलब यह है कि पूर्व में जाट आरक्षण के दौरान दर्ज किए गए मुकदमे रद्द करने व जेलों में बंद जाट समुदाय के लोगों को रिहा करने की मांग को लेकर 29 जनवरी से यशपाल गुट ने हरियाणा में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन की घोषणा की हुई है। उसी को गंभीरता से लेते पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। क्योंकि पूर्व में हुई आगजनी की घटना की पुनरावृत्ति ना हो, इसको लेकर सख्त कदम उठाए गए हैं।
मुद्दई सुस्त, गवाह चुस्त
जाट आरक्षण में प्रस्तावित धरने को लेकर पुलिस चुस्त हो गई हैं। क्योंकि पुलिस ने एक दिन पहले ही जाट बहुल गांवों में आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग भी शुरू कर दी गई है। जगह-जगह बेरिकेट लगाकर नाके भी लगा दिए गए हैं। गांव ढाणी गोपाल चौपटा पर धरनास्थल के पास पुलिस ने अपना टेंट लगा दिया है तथा भूना उकलाना मार्ग पर बेरिकेट भी लगा दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार हर नाके पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान भी चला दिया गया है। जबकि धरना-प्रदर्शन के लिए प्रस्तावित जगह पर कोई हलचल नहीं है। टेंट इत्यादि लगाना तो दूर साफ-सफाई भी नहीं की गई है। इसलिए मुद्दई सुस्त और गवाह चुस्त की कहावत देखने को मिल रही है।
29 से करेंगे तैयारी
जाट संघर्ष समिति के सदस्य रामकुमार और बलवान सिंह ने बताया कि 29 जनवरी की सुबह ढाणी गोपाल चौपटा मंजूर जगह पर धरना शांतिपूर्वक दिया जाएगा। उनका धरना अपनी मांगों को लेकर होगा। हालांकि किसी भी प्रकार का सड़क जाम या कोई प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धरने पर ढाणी गोपाल, ढाणी सांचला, भोजराज, समैण, कन्हड़ी, नहला, गोरखपुर, खैरी, चमार खेड़ा आदि सहित कई गांवों के जाट समुदाय के लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन
दो सौ पुलिस कर्मचारी भूना में रहेंगे तैनात
प्रस्तावित धरने में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो सौ पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 40 महिला कर्मचारी भी हैं। एसएचओ इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के भूना में दौ सौ जवान लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त सीआरपीएफ और अन्य अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ी भी हालात के मुताबिक मांगी जाएंगी।