फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad players shine in the state roller skate basketball championship, win runner up trophy

Fatehabad News: बॉस्केटबाल चैंपियनशिप में फतेहाबाद रहा ओवरऑल रनरअप

Mon, 30 Dec 2024 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 30 Dec 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Fatehabad players shine in the state roller skate basketball championship, win runner up trophy
राज्य रोलर स्केट बॉस्केटबाल चैम्पियनशिप में विजेता फतेहाबाद के खिलाड़ी। स्वयं
फतेहाबाद। सातवीं राज्य रोलर स्केट बॉस्केटबाल चैंपियनशिप में फतेहाबाद के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए रनरअप ट्राफी पर कब्जा जमाया है। फतेहाबाद के खिलाड़ियों ने अंडर-17 आयु वर्ग में लड़के व लड़कियां दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


इसके अलावा अंडर-14 में लड़कों की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि पर जिला रोलर स्केट बॉस्केटबाल एसोसिएशन ने विजेताओं का स्वागत करते हुए शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। टीम कोच कृष्ण कौशिक व कुलदीप ने बताया कि दून पब्लिक स्कूल गोहाना में हुई सातवीं राज्य रोलर स्केट बॉस्केटबाल चैंपियनशिप में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन


कोच के अनुसार फतेहाबाद से भी खिलाड़ियों ने अंडर-14, 17 व सीनियर वर्ग में जबकि लड़कियों ने अंडर-17 आयु वर्ग में भाग लिया। अंडर-14 लड़कों की टीम में कप्तान गुरसहज, लक्षित, उपकप्तान रणतेज, जैविश, ऐकम व अरहान, अंडर-14 लड़कियों में कप्तान डेजी कौशिक महाराजा अग्रसेन स्कूल व अंडर-17 लड़कियों में कप्तान समरीन कौर शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अंडर-17 लड़कों में कपिश कौशिक, हर्षिक वोहरा, हिमांशु, अनुराग व वारिस तथा सीनियर टीम लड़कों में आदित्य, तुषार, रोमिल, जरनैल व गुरुअमृत शामिल रहे। इन खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से जिले को स्वर्ण व कांस्य पदक जीताकर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed