{"_id":"5860049e4f1c1b2941eeb379","slug":"fatehabad-placement-fo-job-300-youth-selected-for-job-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में फतेहाबाद के 300 युवाओं का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में फतेहाबाद के 300 युवाओं का चयन
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला रोजगार विभाग फतेहाबाद के कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें गुरुग्राम की जी4एस सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड और भिवानी की नवभारत फर्टिलाइजर लिमिटेड द्वारा इंटरव्यू के माध्यम से फतेहाबाद के युवाओं की भर्ती की गई।
भर्ती प्रक्रिया में फतेहाबाद के 300 युवाओं का चयन किया गया। इस मौके पर सहायक रोजगार अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सहित निजी कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
रोजगार मेले में उपस्थित युवाओं को बताया गया कि सरकार ने स्नाकोतर पास युवाओं को एक माह में 100 घंटे काम करने पर 9 हजार रुपये देने की योजना बनाई है, जिसके लिए युवाओं का पंजीकरण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही बीए व बीएससी पास युवाओं के लिए भी नई योजना लागू की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा सरकार अगले वर्ष को रोजगार वर्ष के रूप में मना रही है, जिसमें हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रदेश में युवाओं के कौशल विकास के लिए विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रमों अनुसार उन्हें प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर जी4एस सिक्योरिटी प्राईवेट लिमिटेड गुरुग्राम द्वारा 153 युवाओं का सुरक्षा गार्ड व नवभारत फर्टिलाइजर लिमिटेड कंपनी भिवानी द्वारा 70 युवाओं को बिक्री प्रतिनिधि के पद पर चयन किया गया। उपस्थित युवाओं को नकदी रहित लेनदेन के विभिन्न ई-बैंकिंग माध्यमों जैसे पेटीएम, यूपीआई, एसबीआई बड्डी आदि मोबाइल एप्प के बारे में भी जानकारी दी गई। कंपनी प्रतिनिधियों ने मौके पर युवाओं को नियम व शर्तों की जानकारी दी और उन्हें भरोसा दिलाया कि युवाओं को उनकी मेहनत व प्रतिभा के आधार पर भविष्य में उन्नति के पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाएंगे।