{"_id":"58a1fd734f1c1b5833d850b9","slug":"fatehabad-party-political-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गद्दारों को पार्टी में दोबारा नहीं करेंगे शामिल : चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गद्दारों को पार्टी में दोबारा नहीं करेंगे शामिल : चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Tue, 14 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिन लोगों ने गद्दारी की है उन्हें दोबारा पार्टी में नहीं लिया जाएगा। ये बात पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने रविवार देर रात फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। चौटाला देर रात दिल्ली से सिरसा जाते समय फतेहाबाद में रुके थे।
इस मौके पर पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने देर रात तक कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। इस बैठक में कार्यकर्ताओं को एकता का पाठ पढ़ाया गया और चौटाला ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम चौटाला ने भाजपा पर निशाना साधते कहा कि आज वो लोग दुखी है जो सरकार में हैं, क्योंकि सारा माल तो आरएसएस वाले खा रहे हैं जो नागपुर में बैठे हैं। चौटाला ने कहा कि जो सत्ता में राज करने के मन से आया था उन्हें सिर्फ बदनामी ही मिल रही है। उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाग्य है जो उन्हें ऐसा पीएम मिला।
विज्ञापन
चौटाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब पांच राज्यों के चुनाव में बीजेपी का पत्ता साफ हो जाएगा। अगर बीजेपी दोबारा आ जाती है तो हिंदुस्तान का नाम दुनिया के नक्शे से खत्म हो जाएगा। पिछले चुनाव परिणामों पर बोलते हुए चौटाला ने कहा कि गलती उनसे ही हो गई कि वे दो दिन पहले जेल चले गए वरना उनकी पार्टी ही जीतती। चौटाला ने कार्यकर्ताओं से अपील कि की 23 फरवरी को एसवाईएल की खुदाई कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचें क्योंकि शक्ति का प्रदर्शन मायने रखता है।
विज्ञापन
चौटाला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चिंता ना करो, गरीबों की मदद करो, उन्हें पार्टी के साथ जोड़ो, अगली हरियाणा सरकार तुम्हारी ही बनेगी। इस मौके पर विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, जिला अध्यक्ष बलविंद्र सिंह कैरो, कुलजीत कुलडिया, विद्या रति, सुमनलता सिवाच, दलीप कथूरिया, पवन चुघ, सुशीला सर्राफ, कुलवंत सावणा, जगदीश झाझड़ा, सुरेंद्र लेगा, यशपाल तनेजा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।