फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, online , record, namberdaar, sdm says, fatehabad, harayana

नंबरदारों का रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा : एसडीएम

Sun, 28 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sun, 28 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 प्रदेश में अब म्हारी पंचायत की तर्ज पर ई-लंबरदार नामक सॉफ्टवेयर के माध्यम से सभी नंबरदारों का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जाएगा। इससे जमीन की रजिस्ट्री करने वाले राजस्व अधिकारी कार्यालय में बैठे-बैठे ही अपने मोबाइल और कंप्यूटर पर नंबरदारों की तसदीक कर सकेंगे। भूमि रजिस्ट्री में तसदीक करने वाले फर्जी नंबरदार तुरंत पकड़े जा सकेंगे। यह जानकारी देेते हुए एसडीएम सतीश कुमार ने बताया कि भूमि की खरीद-फरोख्त में होने वाली धोखाधड़ी को रोकने तथा भू-रिकॉर्ड में शुद्धता लाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व विभाग से संबंधित सभी सेवाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है। तीन दिन पहले हिसार मंडल के आयुक्त राजीव रंजन ने एक कार्यशाला के दौरान मंडल के सभी पांचों जिलों में इंतकाल, जमाबंदी और राजस्व संबंधी कोर्ट केस की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इनके संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

सभी फीस ऑनलाइन ली जाएगी :
 एसडीएम ने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री होने के साथ ही उसका रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जाएगा तथा इंतकाल वाली रजिस्ट्रियों की फीस भी ऑनलाइन ली जाएगी तथा इंतकाल दर्ज कर सॉफ्टवेयर में अपडेट किया जाएगा। यदि किसी जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है, तो उसे भी ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। ताकि रजिस्ट्री करते समय राजस्व अधिकारियों को पता रहे कि यह जमीन विवादित है और फैसला आने तक उसकी रजिस्ट्री न की जाए।
विज्ञापन


पांच सितंबर तक फोटो सहित विवरण अपलोड करें :
   कार्यशाला में सभी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को 5 सितंबर तक अपने अधीन आने वाले नंबरदारों का पूरा विवरण फोटो सहित ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। इसी संदर्भ में एसडीएम ने टोहाना, जाखल व कुलां के तहसीलदार-नायब तहसीलदारों को जल्द ही नंबरदारों की बैठक बुलाकर उनका विवरण जुटाने और उसे ई-लंबरदार नामक साइट पर अपलोड करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन होने वाले नंबरदारों को ही मिलेगा वेतन :
एसडीएम ने कहा कि जिस नंबरदार का विवरण ऑनलाइन नहीं किया जाएगा, उसे वेतन व अन्य वित्तीय लाभों से वंचित रहना पड़ेगा।  दूसरों की तसदीक करने वाले नंबरदारों की तसदीक ऑनलाइन मोबाइल पर भी हो सकेगी और नंबरदार के नाम पर कोई व्यक्ति कोर्ट-कचेहरी में गलत काम नहीं करवा सकेगा। उन्होंने कहा कि नंबरदारों का विवरण अपलोड करने से पहले सभी प्रकार के तथ्यों को दो बार चेक किया जाए।

हाथ से बनी नकल न दें :
एसडीएम ने कहा कि कोई भी अधिकारी भूमि रिकॉर्ड की हाथ से बनाई नकल न दें बल्कि कंप्यूटराइज्ड कॉपी ही दें। इसी प्रकार रजिस्ट्री के समय इंतकाल की फीस लें तो उसकी एंट्री कंप्यूटर में ऑनलाइन करें। सभी विवरण सही तरीके से भरे जाएं।

 30 नंबरदार किए ऑनलाइन :
    तहसीलदार नवदीप नैन ने बताया कि टोहाना में नंबरदारों की संख्या 106 है। मंडलायुक्त और एसडीएम के निर्देशानुसार सभी नंबरदारों का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 30 नंबरदारों का रिकॉर्ड ऑनलाइन अपलोड किया जा चुका है। निर्धारित समयावधि पांच सितंबर तक सभी नंबरदारों का विवरण ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed