{"_id":"57a0ec424f1c1be84f2b8dfa","slug":"fatehabad-no-water-in-school-players-unhappy-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"-खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पेयजल को तरसे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पेयजल को तरसे बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
रतिया में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खाली कैंपर दिखाते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित स्कूली खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर पेयजल की कमी को लेकर स्कूली खिलाड़ी परेशान है। विद्यार्थी रवींद्र, रिछपाल, मेवा, टीटा, गुरविंद्र, संगत ने कहा कि पीने के पानी को लेकर उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। उनके लिए पानी के मात्र 3 कैंपर ही मंगवाए गए, जो कुछ ही देर में खत्म हो गए।
नियम के तहत प्रतियोगिता सरकारी स्कूल के मैदान में होनी चाहिए, लेकिन इसे एक निजी एकेडमी के मैदान में करवाया गया।
इसके लिए खिलाड़ियों को शहर से 2 से 3 किलोमीटर दूर मशक्कत कर पहुंचना पड़ा। सरकारी नियमों की उड़ रही धज्जियों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खेलों की तैयारी के लिए स्कूल मुखियाओं, खेल अध्यापकों और विद्यार्थियों को कम से कम 15 दिन पहले इसकी सूचना मिलनी चाहिए थी, लेकिन उन्हें केवल एक दिन पहले ही व्हाट्सएप आदि पर मैसेज भेज दिया। इससे काफी अध्यापकों को तो प्रतियोगिता के बारे पता ही नहीं चला, जिससे बच्चे प्रतियोगिता में भाग लेने से वंचित रह गए। जिन खिलाड़ियों को पता चला, वे आनन-फानन में खेलने पहुंच गए।
विज्ञापन
इससे कई अच्छे खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सके। वहीं अध्यापकों ने भी कहा कि उन्हें कार्यक्रम को लेकर एक दिन पहले ही व्हाट्सएप पर मैसेज मिला। जबकि मौखिक या लिखित में सूचना नहीं भेजी गई। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा।
विज्ञापन
क्या कहते हैं बीईओ।
बीईओ रमेश दहिया ने कहा कि खेल प्रतियोगिता को लेकर पहले से कैलेंडर जारी होता है। तिथि व जगह पहले से निर्धारित होते हैं। पानी की समस्या का जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा।