फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, wheat, storage, secretary, Fatehabad

मार्केट कमेटी कार्यालय में सचिव व कर्मचारियों को व्यापारियों ने बनाया बंधक

Thu, 14 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Thu, 14 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, wheat, storage, secretary, Fatehabad
प्रदर्शन - फोटो : fatehabad
फतेहाबाद अनाज मंडी के बाहर खाली स्थानों पर गेहूं रखने से प्रशासन द्वारा मना करने के विरोध में बुधवार को अनाजमंडी के सभी व्यापारियों ने मार्केट कमेटी के गेट को बंद कर दिया तथा सचिव सहित सभी कर्मचारियों को उनके कार्यालय में बंधक बना दिया। व्यापारियों के साथ स्थानीय विधायक बलवान सिंह भी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे तक व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दो बजे एसडीएम के आश्वासन देने के बाद व्यापारियों ने अपना धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन


अनाजमंडी में गेहूं उतारने के लिए जगह थोड़ी पड़ रही थी। अनाजमंडी के व्यापारी चाहते थे कि उनके अनाजमंडी के अलावा नई सब्जी मंडी, हुडा सेक्टर, मॉडल टाउन और प्राइवेट फैक्ट्रियों की खाली जगह पर गेहूं उतारने की अनुमति दी जाए। नए मार्केट कमेटी सचिव ने बिना उच्च अधिकारियों की अनुमति के मंडी के बाहर गेहूं उतारने की इजाजत देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इस पर भड़के व्यापारियों ने मंगलवार शाम को कमेटी के बाहर धरना देकर चेतावनी दी थी। बुधवार सुबह व्यापारी व्यापार मंडल के प्रधान प्रेमचंद मित्तल के नेतृत्व में मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे। सचिव दिलावर सिंह ने कहा कि एसडीएम कमेटी के प्रशासन हैं और एसडीएम ने उन्हें ऐसी इजाजत नहीं दी। भड़के व्यापारी नारेबाजी करने लगे। इस दौरान विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, उपप्रधान रवि मैहता, कांग्रेस नेता टेकचंद मिढ़ा, सतपाल अरोड़ा सहित अन्य व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापारियों ने मार्केट कमेटी सचिव के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों की मांग थी कि एसडीएम धरनास्थल पर आएं। उनकी बात सुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीमए के नहीं आने पर विधायक बलवान सिंह भी धरने पर बैठ गए। उसके बाद विधायक बलवान सिंह फोन पर उपायुक्त व एसडीएम से बात की। एसडीएम द्वारा व्यापारियों को बातचीत के लिए बुलाने के बाद व्यापारियों का शिष्टमंडल प्रधान के नेतृत्व में एसडीएम से मिलने गया। शिष्टमंडल में प्रधान प्रेममितल, सतपाल अरोड़ा, टेकचंद मिढ़ा, रवि मैहता, भजन लाल, किशोरी लाल इत्यादि शामिल रहे। एसडीएम ने व्यापारियों के शिष्टमंडल से बातचीत के बाद सचिव को फोन कर व्यापारियों को अनाजमंडी के बाहर गेहूं उतारने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed