{"_id":"5726495b4f1c1bfa525cd248","slug":"fatehabad-news-hindi-news-wether","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा पहुंचा 44 पर, रविवार रहा सबसे गर्म दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा पहुंचा 44 पर, रविवार रहा सबसे गर्म दिन
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sun, 01 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
नहर में छलांग लगाते युवक।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया। दिनभर गर्म लू चलती रही। लेकिन इस गर्म माहौल में एक खतरनाक बात ये निकल कर सामने आ रही है कि गर्मी से राहत पाने को शहर और गांव के लोग नहरों पर नहाने निकल रहे हैं। बीते कई सालों में नहर में नहाते समय पैर फिसलने से कई लोगों की मौत हो चुकी है जिसके चलते प्रशासन द्वारा प्रत्येक साल गर्मियों में नहर में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है लेकिन प्रशासनिक सख्ती ना होने के कारण आम लोगों पर इस प्रतिबंध का कोई खास असर पड़ता नहीं दिखता।
दर्जनों युवक खेलते हैं जान पर
भोडियाखेड़ा स्थित नहर का जब 'अमर उजाला संवाददाता ने निरीक्षण किया तो पाया कि तकरीबन दो दर्जन से अधिक युवक नहर में कलाबाजी से छलांग लगा रहे हैं। हालांकि कुछ युवकों ने सुरक्षा के लिए हवा के टायरों को पीठ से जरूर बांधा हुआ था लेकिन अधिकतर युवक बिना किसी सुरक्षा के ही नहर में गोते लगाते देखे गए। इतना ही नहीं, प्रशासन की ओर से भी इन्हें रोकने वाला कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं तैनात था।
दिनभर सुलगता रहा शहर
रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया है। तापमान 44 के पार जाने के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि रविवार होने के कारण स्कूल और दुकानें बंद थी। जो लोग घरों से बाहर निकल रहे थे, उन्होंने भी खुद को धूप एवं लू से बचाने के लिए चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था। इसके अलावा गर्मी से निजात पाने के लिए जूस एवं अन्य पेयजल की दुकानों पर भी लोगों का आना-जाना लगा हुआ था।
विज्ञापन
आगे बारिश की संभावना, पारा भी 40 से नीचे लुढ़केगा
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार से मौसम में बदलाव शुरू होगा। मंगलवार से लेकर शुक्रवार तक आकाश में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही इस दौरान बारिश होने का अंदेशा भी मौसम विभाग जता रहा है। बारिश आने की सूरत में पारे में भी गिरावट आने की संभावना है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मिली जानकारी के अनुसार इस सप्ताह मंगलवार से पारा 40 से नीचे ही रहेगा।