फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi news, voter id card

वोट कार्ड बनाने के लिए 1 मई को लगेंगे स्पेशल कैंप

Mon, 25 Apr 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Mon, 25 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
ऐसे व्यक्ति जो पात्र होते हुए भी अभी तक मतदाता पहचान पत्र से वंचित हैं, 1 मई को अपने बूथ पर जाकर वोट बनवा सकते हैं। इसके अलावा किसी अपात्र व्यक्ति का वोट कटवाने या किसी विवरण में शुद्धि के लिए भी उसी दिन आवेदन किया जा सकता है। सभी बीएलओ एक मई को स्पेशल कैंप के तहत अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहकर नागरिकों के दावे व आपत्तियों के फार्म स्वीकार करेंगे। सक्षम अधिकारियों द्वारा हर बूथ की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन

यह बात निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम सतीश कुमार ने स्थानीय किसान विश्राम गृह में सुपरवाइजरों, बीएलओ और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

   
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को अपडेट करने का कार्य किया जाएगा जिसके लिए बीएलओ व सुपरवाइजर द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत 1 मई, रविवार को सभी बूथों पर स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे जहां पर बीएलओ मौजूद रहकर नागरिकों से दावे व आपत्तियों के फार्म भरवाएंगे। विशेष शिविरों की चेकिंग के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी और वे स्वयं भी बूथों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि 10 मई तक मतदाता सूची को अपडेट करने का लक्ष्य रखा गया है। नया वोट बनवाने, कटवाने या उसमें शुद्धि करवाने के लिए नागरिकों द्वारा क्रमश: फार्म नंबर 6, फार्म 7 व फार्म 8 भराया जाना है। उन्होंने कहा कि मृतक, स्थान छोड़ चुके तथा डबल वोट वाले मतदाताओं की सूची तैयार करें और तस्दीक करके इसकी रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय को दें, ताकि उनके वोट काटने पर विचार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 एसडीएम ने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को वोट के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है। आवेदन करने वाले हर व्यक्ति का तसदीक व पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त करके वोट बनाया जाए। उन्होंने कहा कि एक से अधिक वोट वाले व्यक्ति का पता लगने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed