फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi news,subhash barala

कहा जल्द दूर होगी डाक्टरों की कमी

Mon, 25 Apr 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Mon, 25 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news, hindi news,subhash barala
बातचीत करते सुभाष बराला।
स्थानीय विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने सोमवार को हिसार रोड स्थित नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बराला ने अस्पताल के हर कमरे में जाकर चिकित्सकों से बात की और उनकी समस्याएं सुनी। बराला ने अस्पताल के ओपीडी कक्ष, जच्चा-बच्चा कक्ष, जनरल वार्ड में मरीजों से भी बात की और उनसे पूछा अस्पताल में इलाज में कोई समस्या तो नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान बराला ने अस्पताल का हाजिरी रजिस्टर भी जांचा तथा अस्पताल में सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने इस दौरान अस्पताल के एसएमओ डॉ. एमएल गुप्ता से अस्पताल की समस्याओं व चिकित्सकों की कमी के बारे में भी जानकारी ली। चिकित्सकों की कमी की बात सामने आते ही बराला ने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक महापात्रा से भी बात की और अस्पताल में चिकित्सकों की कमी व अन्य समस्याओं के बारे में अवगत करवाते हुए इन्हें प्राथमिकता से हल करने को कहा।
विज्ञापन

ये मांगे रखी बराला के समक्ष
इस दौरान एसएमओ एमएल गुप्ता ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के समक्ष अस्पताल की समस्याएं रखते हुए कहा कि अस्पताल में 11 मेडिकल आफिसर के पद हैं जिसमें से सिर्फ 3 पदों पर ही चिक्तिसक उपलब्ध है जबकि 8 पद रिक्त पडे़ है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि स्टाफ नर्स के 28 पदो में से 20 पर नर्स अपनी सेवाएं दे रही हैं जबकि 8 पद रिक्त पडे़ हैं। इसी तरह वार्ड सर्वेंट 13 में से 8, स्वीपर के दस 11 पदों में से 8 पद खाली पड़े हैं। उन्होंने बराला के समक्ष बड़ा जनरेटर, 300 एमए डिजिटल एक्सरे मशीन अस्पताल में स्थापित कराने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि नागरिक अस्पताल में निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में अस्पताल के जो हालात थे, उनमें काफी सुधार हुआ है। एक बड़ी समस्या जो अस्पताल में चिकित्सकों की कमी की है उसे दूर करने के लिए उनकी स्वास्थ्य मंत्री से भी बात हो चुकी है तथा अभी विभाग के निदेशक महापात्रा से भी बात हुई है। बराला ने बताया कि उन्होंने सूची मांगी है जल्द ही समस्याओं का समाधान भी करवा दिया जाएगा।
कुलदीप ही जाने, कांग्रेस में क्यों हो रहे शामिल
हजकां के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों पर चुटकी लेते हुए बराला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश व प्रदेश में अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुकी है। संसद में उनके महज 44 सांसद हैं। ऐसे में कांग्रेस की हालत पतली होती जा रही है। अब कुलदीप कांग्रेस में क्यों जा रहे हैं इसके बारे में बेहतर वो ही बता सकते हैं।

इस अवसर पर निजी सचिव कृष्ण नैन, जयदीप बराला, नरेंद्र गर्ग, वेद जांगडा, कमल गुप्ता, रिंकू मान, तिलकराज भाटिया, जितेंद्र हंसेवाला, कामराज शर्मा, होशियार सिंह कन्हडी, जीता कन्हडी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed