फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, positive news, education, blog, Fatehabad

पैसे की कमी से टूटा यूएस में पढ़ाई का सपना, अब अपनी कमाई से पिता को घुमाएगा अमेरिका

Mon, 28 Mar 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Mon, 28 Mar 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, positive news, education, blog, Fatehabad
ब्लॉग - फोटो : getty
कहते हैं अगर किसी चीज को पाने के लिए अगर आप शिद्दत से कोशिश करते हैं तो सारी कायनात जुट जाती है उसे आपके करीब लाने में। यह भले ही किसी फिल्म का डायलॉग हो, लेकिन फतेहाबाद के कुलवंत नागी के लिए यह जीवन की सच्चाई है। पांच साल पहले पैसों की तंगी ने यूएस में पढ़ाई करने का कुलवंत का सपना चकनाचूर कर दिया। अब वही नौजवान अपने पिता को अपनी कमाई से अमेरिका की सैर कराएगा। पेशे से बीटेक इंजीनियर शक्ति नगर निवासी कुलवंत नागी अब इंटरनेट ब्लॉगर हैं और उसकी महीने की कमाई लाखों में है।  
विज्ञापन


रिश्तेदारों ने मुंह मोड़ा, कुछ अलग करने की ठानी
कुलवंत ने 2010 में गुड़गांव के आईएमटी से बीटेक पास की। उनकी मेहनत और प्रोजेक्ट को देखने के बाद एक अमेरिकन यूनिवर्सिटी ने 36 हजार डॉलर की सालाना फीस में 16 हजार डॉलर की छात्रवृत्ति देने की हामी भर दी। बाकी 20 हजार डॉलर खुद एकत्र करने थे। परिवार की लाख कोशिशों के बावजूद ऐसा नहीं हो पाया। रिश्तेदारों तक ने मदद नहीं मिली। कुलवंत बताते हैं कि उस वक्त पिता को पहली बार असहाय पाया। इसी गुस्से ने मन में ऐसा आक्रोश भर दिया कि कुछ अलग करने की ठान ली।
विज्ञापन


कुलवंत अब ऑनलाइन ब्लॉगिंग का काम करते हैं। उनके ब्लॉग को दुनिया भर से रीडर मिलते हैं। अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां अपने ब्रांड को उनके ब्लॉग पर विज्ञापित करती हैं, इसके बदले उन्हें अच्छी-खासी इनकम भी होती है। इसके अलावा उन्होंने एक विशेष वेबसाइट बनाई है जिस पर जाकर मोबाइल एवं कंप्यूटर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। जहां से उसने बीटेक की, पिछले साल उसी संस्थान ने कुलवंत को बतौर गेस्ट लेक्चरर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता करते हैं वैल्डिंग, बेटे को नहीं आने दिया दुकान पर
तीन भाई-बहन में सबसे बड़े कुलवंत के पिता जरनैल शहर के जवाहर चौक में वैल्डिंग का काम करते हैं। लेकिन उन्होंने कभी कुलवंत को अपनी दुकान पर नहीं आने दिया। कुलवंत बताते हैं कि पिता जी उसे बड़ा आदमी बनाना चाहते थे। मेरे सपनों के लिए उन्होंने अथाह मेहनत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed