फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi news, jaat reservation, protest, ultimetum, fatehabad

मांगें नहीं मानीं तो फिर देंगे धरना : सूबे सिंह

Mon, 16 May 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, भूना
अमर उजाला/ ब्यूरो, भूना Updated Mon, 16 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
fatehabad news, hindi news, jaat reservation, protest, ultimetum, fatehabad
जाट प्रदर्शन - फोटो : fatehabad
मांगों को लेकर जाटों ने एक बार फिर सरकार को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पांच जून तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे फिर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। रविवार को हिसार रोड स्थित जाट धर्मशाला में हुई जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक में समिति के प्रदेशाध्यक्ष सूबे सिंह ढाका ने यह बात कही। इस मौके पर जाट समुदाय के लोगों ने आरक्षण के दौरान पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे खारिज करने और जेलों में बंद लोगों को रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन


सूबे सिंह ढाका ने कहा कि 10 मई को जंतर मंतर पर गृह मंत्री राजनाथ को दस मांगों की सूची सौंपी गई थी। जिसका समय उन्होंने पांच जून तक मांग कर जाट आरक्षण समिति की उपरोक्त मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। ढाका ने कहा कि अगर पांच जून तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे जिला फतेहाबाद के गांव ढाणी गोपाल के मैन चौक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।
विज्ञापन


जाट आरक्षण समिति के वरिष्ठ नेता सतबीर सिंह गिल को प्रदेश सचिव, शमशेर सिंह ढिल्लों को जिला महघासचिव, रघुबीर सिवाच को युवा जिला महासचिव, सुरेश फौजी को युवा जिलाध्यक्ष, महेंद्र सिंह पूनिया को जिला सचिव, महाबीर गोदारा को जिला उपाध्यक्ष, अरुण सिहाग को युवा जिला उपाध्यक्ष, बलबीर सिंह दहिया को प्रदेश सचिव बनाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप तहसील को आग लगाने में शामिल छह लोग जेल में बंद
आरक्षण की आड़ में उपद्रव मचाने वाले गांव नहला व ढाणी सांचला के जाट समुदाय के छह युवाओं को भूना उप तहसील व गोरखपुर बैंक में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा हुआ है। इनमें नहला के अनिल कुमार, ढाणी सांचला के बलवान सिंह लंबोरिया और उसके चार साथी करीब डेढ़ महीने से जेल में हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed