फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, entertainment, haryanavi film, bollywood, actor, award, fatehabad

हरियाणवी सिनेमा को नई ऊंचाई देगी पगड़ी : यशपाल शर्मा

Sun, 17 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sun, 17 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, entertainment, haryanavi film, bollywood, actor, award, fatehabad
मूवी - फोटो : fatehabad
22 अप्रैल को रिलीज होने वाली हरियाणवी फिल्म पगड़ी प्रदेश के सिनेमा को एक नई ऊंचाई देगी। यह कहना है हिंदी फिल्मों के प्रख्यात अभिनेता यशपाल शर्मा का। वह अपनी आने वाली फिल्म पगड़ी के प्रमोशन के लिए हिसार से सिरसा जाते हुए फतेहाबाद रुके थे। इस दौरान अमर उजाला से विशेष बातचीत में यशपाल शर्मा ने बताया कि पगड़ी फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म है।
विज्ञापन


शानदार लव स्टोरी को समेटे यह फिल्म एक शानदार संदेश भी देती है। यशपाल शर्मा ने कहा कि हरियाणवी फिल्मों को अक्सर खापों से जोड़ कर देखा जाता है, लेकिन इस फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से कामर्शियल फिल्म है, लेकिन साथ ही अर्थपूर्ण भी है।
विज्ञापन


रिलीज से पहले ही चार अंतरराष्ट्रीय और दो राष्ट्रीय अवॉर्ड झोली में
इस फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 22 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म पगड़ी की झोली में चार अंतरराष्ट्रीय अवार्ड एवं दो राष्ट्रीय अवार्ड आ चुके हैं। संयोगवश यशपाल शर्मा की एक और हरियाणवी फिल्म सतरंगी भी इस साल नेशनल अवॉर्ड में धूम मचा चुकी है। उनकी फिल्म पगड़ी देश भर में 8200 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ मुख्य किरदार में बलजीत कौर हैं, जिन्हें सहायक अभिनेता के लिए नेशनल अवार्ड मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पगड़ी को किया टैक्स फ्री
हरियाणवी फिल्म पगड़ी को प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। इस फिल्म को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश भर में टैक्स फ्री कर दिया है। सीएम खट्टर ने ये फैसला इस फिल्म का प्रीमियर शो देखने के बाद किया। यशपाल शर्मा ने इसके लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद भी किया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से बाकी फिल्मकारों को भी हरियाणवी सिनेमा की ओर मुड़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed