फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi news, electricity, problem, employees, civic, fatehabad

20 हजार घरों की बिजली व्यवस्था केवल दो कर्मचारियों के हाथ, कैसे होगा समाधान

Mon, 16 May 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला/ ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Mon, 16 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
fatehabad news, hindi news, electricity, problem, employees, civic, fatehabad
बिजली समस्या - फोटो : fatehabad
बिजली उपभोक्ताओं को सुविधाएं देने के लिए सरकार बेशक लाख दावे करें लेकिन धरातल पर असलियत कुछ और ही है। 25 वार्डों से घिरे फतेहाबाद शहर की जनसंख्या जहां करीब सवा लाख के करीब है और 20 हजार घर हैं, उसकी बिजली व्यवस्था को केवल दो कर्मचारी ही संभालते हैं। इसमें कच्चे कर्मचारी भी शामिल हैं। निगम के शिकायत केंद्र पर पूरे दिन में तीन शिफ्टें लगती हैं। प्रत्येक शिफ्ट में चार कर्मचारी होते हैं। एक शिकायत सुनने में तो दो शिकायत का समाधान करने में रहते हैं। कर्मचारियों की कमी का रोना ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी खुद रोते हैं। कहते हैं अधिकारियों के आगे जितनी मर्जी बार कह लो लेकिन सुनता कोई नहीं है।
विज्ञापन


फतेहाबाद के 33 केवी सब स्टेशन में शहर की बिजली की खराबी होने पर शिकायत केंद्र खोला गया है। जहां पर कोई भी उपभोक्ता फोन पर या फिर केंद्र में शिकायत दर्ज करवा सकता है। निगम की तरफ से शिकायत केंद्र में तीन शिफ्ट लगाई जाती हैं। प्रत्येक शिफ्ट में चार कर्मचारी होते हैं, जिसमें 4 से 5 कच्चे कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


ये है शिफ्ट और कर्मचारी
सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक    4 कर्मचारी
दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक    4 कर्मचारी
रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक    4 कर्मचारी

पूरे शहर के लिए मात्र 2 कर्मचारी
शिकायत केंद्र के हिसाब से सिरसा रोड़ पर फैक्ट्रियों से लेकर पुलिस लाइन तक,रतिया रोड़ पर शिव मंदिर तक, भट्टू रोड पर मिनी बाईपास तथा बीघड़ रोड पर हरनाम सिंह कालोनी तक अगर कोई बिजली की खराबी होती है। चाहे उसमें उपभोक्ता के घर की पर्सनल खराबी हो उसे कर्मचारियों को ठीक करना होता है। यूं तो केंद्र पर चार कर्मचारियों की ड्यूटी होती है। इसमें से दो एक कर्मचारी ड्यूटी समय में फोन पर तथा दो कर्मचारी शिकायत का समाधान करने के लिए जाते हैं। पीछे एक कर्मचारी रह जाता है जो अकेला काम पर नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी बोले, हमारी भी नहीं सुनते
ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि एक शिफ्ट में कम से कम 7 से 8 कर्मचारी होने चाहिए लेकिन चार कर्मचारी दिए गए हैं। एक शिकायत को ठीक करने पर कम से कम एक घंटे का समय लगता है, उसके बाद अगली शिकायत का नंबर आता है। कर्मचारी बढ़ाने के लिए अधिकारियों का कहा गया है, लेकिन सुनवाई नहीं होती।


कट लगने पर 500 से ज्यादा आते हैं फोन
शिकायत केंद्र कर्मचारियों के अनुसार, एक शिफ्ट में 30 से 40 शिकायतें दर्ज होती हैं। अगर शहर में कट लग जाए तो 500 से ज्यादा फोन पूछताछ के लिए आते हैं।
 
शिकायत यहां करवा सकते हैं दर्ज
निगम की तरफ से खोले गए शिकायत केंद्र पर उपभोक्ता किसी प्रकार की खराबी होने पर 01667-220190 तथा 9812201249 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

बिजली विभाग के एसडीओ गुलशन वधवा ने माना कि कर्मचारियों की संख्या कम है। उन्होंने बताया कि ये समस्या उच्चाधिकारियों के सामने रखी गई है। उम्मीद है कि जल्द इसका समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed