{"_id":"56eda1f44f1c1bd3618b507e","slug":"fatehabad-news-hindi-news-crime-accident-death-injured-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त की ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रतिया
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : fatehabad
गांव खुनन के पास शनिवार सुबह बाइक और जीप की टक्कर हो जाने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को जीप चालक ने ही अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नागपुर पुलिस चौकी इंचार्ज घटनास्थल पर पहुंचे और घायल के बयान के आधार पर जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
रोड़ी निवासी बसंत सिंह अपने गांव के दोस्त काला के साथ अपने ससुराल गांव अहरवां में बाइक से जा रहा था। सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन बसंत ने बताया कि जैसे ही वे गांव खुनन के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक जीप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस वह और उसके पीछा बैठा काला सिंह सहित दोनों घायल हो गए।
हादसा होते ही जीप चालक ने दोनों घायलों को रतिया के अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां चिकित्सकों ने रोडी निवासी काला (35) को मृत घोषित कर दिया। काला के दो बच्चे हैं। चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश बिल्लू घटनास्थल पर पहुंचे और घायल बसंत सिंह के बयान दर्ज किए।