{"_id":"571d0e6b4f1c1b946c8b4996","slug":"fatehabad-news-hindi-news-alika-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीका गांव की पंचायत ने नशे के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीका गांव की पंचायत ने नशे के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व एसपी संगीता कालिया एवं मंत्री अनिल विज के बीच तकरार की वजह बने गांव अयालकी की पंचायत ने गांव में शराब पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गौरतलब है कि रतिया खंड का गांव अलीका नशे के चलते पूरे इलाके में बदनाम हुआ है।
ग्राम उदय से भारत उदय की ओर कार्यक्रम के तहत रविवार को गांव अलीका में उपरोक्त कार्यक्रम के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता गांव की महिला सरपंच मोहन देवी ने की, जबकि भाजपा के जिला प्रतिनिधि रमेश मेहता, पंचायत सचिव नरेंद्र कुमार, कृषि विभाग के महेंद्र सिंह व रामचंद्र मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
इस दौरान मुख्य वक्ताओं ने गांववासियों को उपरोक्त योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि अगर गांव उदय होगा तो देश उदय होगा, इसलिए प्रत्येक गांववासी को गांव के विकास को लेकर संकल्प लेना होगा। इस दौरान भाजपा नेता ने कहा कि गांव में ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए। हर घर में शौचालय का निर्माण करवाए, जिसके लिए सरकार द्वारा गरीब परिवारों को 12 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कड़ी मेहनत व सच्ची लगन से कार्य करें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। दूसरी ओर गांव महमदकी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के सरपंच राजेंद्र कुमार ने की, जबकि जन स्वास्थ्य विभाग के बी.आर.सी. कुलदीप सिंह, कृषि विभाग के एडीओ गगनदीप व ग्राम सचिव हरबंस लाल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान संबंधित विभाग के वक्ताओं ने अपने-अपने विभाग से संबंधित जानकारियां दी और गांववासियों को आह्वान करते हुए कहा कि गांव का विकास तभी होगा जब हम पंचायत का सहयोग करेेंगे।