{"_id":"570aa2864f1c1bbb6fc810c8","slug":"fatehabad-news-hindi-news-accident-earthquake-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटकों से सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटकों से सहमे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
झटके
- फोटो : file
फतेहाबाद में रविवार सायं करीब चार बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि, इन झटकों से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। करीब दो से तीन सेेकेंड्स तक ये झटके फतेहाबाद में महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही सहमे लोग घरों से बाहर निकल कर आ गए और तकरीबन 10 मिनट तक घरों से बाहर खुले में खड़े रहे।
फतेहाबाद के अलावा भट्टू, रतिया और टोहाना में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों की तीव्रता कम होने के कारण भी लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार होने के कारण शहर की अधिकतर दुकानें बंद थी, जिस कारण बाजारों में भूकंप का असर नहीं दिखा।