{"_id":"63ced22769c9c104c70fa045","slug":"fatehabad-news-fatehabad-news-hsr6531399123-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी सुभाषचंद्र बोस महानायक थे : गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी सुभाषचंद्र बोस महानायक थे : गुप्ता
विज्ञापन
गांव अहरवां के मॉडल संस्कृति स्कूल में नेताजी को पुष्पांजलि देता स्कूल स्टाफ व बच्चे।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय अहरवां में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र गुप्ता ने शिरकत की, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय शहीद सम्मान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष व मुख्य शिक्षक देवेंद्र दहिया द्वारा की गई।
इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रधानाचार्य गुप्ता ने कहा कि नेताजी का जीवन हम सबके लिए बहुत ही प्रेरणादायक है। उनके अथक प्रयास से आज हम सब आजादी की हवा में सांस ले पा रहे हैं। वह आजादी के लड़ाई में महानायक की भूमिका में रहे।
अखिल भारतीय शहीद सम्मान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष देवेंद्र दहिया ने बच्चों के सामने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की संघर्ष भरी जीवनी का उल्लेख करते हुए बच्चों को कहा कि नेता जी ने देश की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया और कई बार जेल गए। उन्होंने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा व दिल्ली चलो जैसे क्रांतिकारी नारे दिए।
विज्ञापन
बच्चों ने नेताजी के जीवन पर आधारित देशभक्ति कविता पाठ व चित्र कला का प्रदर्शन भी किया। अंत में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेश कुमार, सतीश पंवार, ज्योति रानी, नीलम रानी, नवनीत कौर, सुखचैन, हर्षदीप, गगनदीप, साजन, सन्नी उपस्थित रहे।