फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news

Fatehabad News: सालासर धाम मत्था टेकने के लिए जा रहे फतेहाबाद के भूथनकलां के पांच दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news
फतेहाबाद। फतेहाबाद के गांव भूथनकलां से रविवार को कार में सवार होकर सालासर धाम मत्था टेकने जा रहे गांव के पांच दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। राजस्थान के फतेहपुर के पास एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी कार ट्राले से जा टकराई। हादसे में सभी पांचों दोस्तों की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। सोमवार को उनका गांव में गमगीन माहौल में सभी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहन लाल शर्मा, अजय, अमित, संदीप और संदीप ढाका सभी निवासी भूथनकलां रविवार दोपहर बाद रिट्ज कार में सवार होकर भूथनकलां से सालासर व खाटू धाम में मत्था टेकने के लिए निकले थे। रात को करीब 11 बजे एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी कार राजस्थान के दो जांटी धाम के आगे फतेहपुर-सालासर हाईवे पर एक होटल के पास सामने से आ रहे ट्राले से जा टकराई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए और कार में सवार सभी दोस्तों की जान चली गई। मृतकों में अजय के हाल ही में बेटा हुआ था और वह उसकी सवामणि लगाने के लिए अपने दोस्तों के साथ गया था। उसके 40 दिन का बेटा है। वहीं मोहन गांव मेें मेडिकल की दुकान चलाता था और उसकी छह माह पहले ही शादी हुई थी। अन्य तीन दोस्त अभी अविवाहित थे। इन सभी में अच्छी खासी दोस्ती थी और अक्सर यह साथ ही घूमने जाते थे। सभी की उम्र 24 से 28 साल के बीच थी।
विज्ञापन

रास्ते में बनाया था वीडियो
हादसे से पहले मोहन ने अपने मोबाइल में सभी साथियों के साथ वीडियो बनाया था, जिसमें वह मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो मोहन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed