फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news

Fatehabad News: गांव रसूलपुर में बनेगा फतेहाबाद जिले का मेडिकल कॉलेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news
फतेहाबाद/टोहाना। जिले का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट मेडिकल कॉलेज टोहाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में बनेगा। इसके लिए ग्राम पंचायत रसूलपुर में निशुल्क 50 एकड़ जमीन सरकार को दी है। जाखल क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज भी बनाया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के गांव बिढ़ाईखेड़ा में आयोजित मधुर मिलन समारोह व प्रगति रैली में की। रैली में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, सांसद सुनीता दुग्गल, जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, रतिया विधायक लक्ष्मण नापा, फतेहाबाद विधायक दुड़ाराम भी शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टोहाना विधानसभा क्षेत्र को 580 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। 278 करोड़ की लागत की 18 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास भी किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंचायत तीन स्तरीय सरकार होती है। हमने सत्ता में आने के बाद कई अधिकार दिए हैं। पंचायतों को विकास कार्य अपने आप करवाने का अधिकार दिया है। पंचायतें प्रस्ताव पारित करके उसकी प्रशासकीय मंजूरी खुद ही दे सकेंगी। अब स्टाम्प ड्यूटी का दो प्रतिशत हिस्सा भी पंचायतों मिलेगा। इस वित्त वर्ष के अंतिम तिमाही में गांवों में विकास कार्यों के लिए पंचायतों को 1100 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। पंचायतों को मजबूत करने के लिए इंटर डिस्ट्रिक्ट काउंसिल भी बनाया है।
विज्ञापन

12 प्रकार के ग्रामीण खेल शुरू करवाएंगे
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ग्रामीण अंचल में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए गांव, खंड और जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद इन खेलों का आयोजन करवाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में 12 प्रकार के खेल होंगे, जिनमें कबड्डी, कुश्ती, फुटबाल, वॉलीबाल, हैंडबाल, बास्केट बाल, खो-खो, हॉकी, एथलेटिक्स, रस्साकशी, घुड़दौड़, वेट लिफ्टिंग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कर्मचारियों को घर के पास देंगे ड्यूटी
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में महिला कर्मचारियों को घर के आसपास ड्यूटी देने पर सरकार ने काफी काम किया है। बहुत सी महिला कर्मचारियों के स्थानांतरण इस तरह किए गए हैं कि उनको ड्यूटी करने ज्यादा दूर न जाना पड़े। अगले साल में इसे और सरल करेंगे।
ग्राम दर्शन पोर्टल पर अपनी मांगें भेजें ग्रामीण
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में विकास के कार्य जनता भी सीधे सरकार तक पहुंचा सकती है। इसके लिए ग्राम दर्शन पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल पर कोई भी ग्रामीण अपने गांव की मांग व शिकायत भेज सकता है। टोहाना क्षेत्र के नागरिकों ने भी 26 विकास कार्यों की मांग भेजी थी, जो स्वीकृत हो गई हैं।
दो-दो विधायक मांग रहे हैं, घोषणा कर ही देते हैं सीएम साहब
जिस समय देवेंद्र बबली क्षेत्र की मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रख रहे थे, उस समय रतिया विधायक लक्ष्मण नापा ने भी खड़े होकर रतिया-टोहाना मार्ग के नवीनीकरण की मांग रखने के लिए कहा। जब उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला संबोधित करने आए तो रतिया-टोहाना मार्ग को लेकर उन्होंने सीएम से मुखातिब होते हुए कहा कि दो-दो विधायक मांग रख रहे हैं, इस रोड के लिए भी 50-60 करोड़ जितने लगें, उतने की घोषणा कर ही दीजिए।
अमेजन पर 140 रुपये में बिक रहे 100 गोसे : दुष्यंत
दुष्यंत चौटाला ने अपने संबोधन के दौरान स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए केंद्र सरकार की एक जिला-एक उत्पाद योजना का जिक्र करते हुए अमेजन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि अमेजन पर 140 रुपये में 100 गोसे (उपले) बिक रहे हैं। जाखल व टोहाना में 50 एकड़ जमीन उपलब्ध हो तो यहां भी ऐसा कलस्टर खोलेंगे। पदमा योजना के तहत सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए 85 प्रतिशत ऋण उपलब्ध करवा रही है। दुष्यंत ने कहा कि आज हरियाणा प्रगति के पथ पर है। हाल ही में टोहाना के नए बस अड्डे के लिए छह एकड़ भूमि ई-पोर्टल से खरीदी है। बिढ़ाई खेड़ा का सामुदायिक केंद्र पूरे प्रदेश के लिए मॉडल है। इसी तर्ज पर गांवों में सामाजिक समारोह के लिए सामुदायिक केंद्रों का निर्माण करवाया जाएगा।
टोहाना की राजनीति में लेकर आए बदलाव : बबली
रैली संयोजक पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि पहले की सरकारों में टोहाना के साथ भेदभाव होता रहा। यह नहरों की नगरी व देशभक्तों की धरती है। इस क्षेत्र में राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। पहले लोग राजशाही करते थे, लेकिन हमने समाजसेवा शुरू की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गांवों के विकास से लेकर शहर के सुधार के लिए कई प्रोजेक्ट दिए हैं। इस मौके पर विधायक लक्ष्मण नापा, डॉ. वीरेंद्र सिवाच, शमशेर खरकड़ा, अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास कल्याण बोर्ड के चेयरमैन पवन खरखौदा सहित कई नेता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

विधायक दुड़ाराम के दावों की हवा निकली, बाजी मार गए बबली
जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज बनवाने को लेकर विधायक दुड़ाराम के दावों की हवा निकल गई। पहले से ही कयास लग रहे थे कि मेडिकल कॉलेज टोहाना विधानसभा क्षेत्र में जाएगा। हर बार विधायक दुड़ाराम यही दावे करते रहे कि जिला मुख्यालय पर ही मेडिकल कॉलेज बनवाएंगे। मगर बाजी देवेंद्र बबली मार गए। जिस समय मुख्यमंत्री ने रसूलपुर गांव में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की, तो विधायक के चेहरे पर मायूसी छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed