{"_id":"63bc56e033448d2268504f6f","slug":"fatehabad-news-fatehabad-news-hsr6520301200","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जाखल बीडीपीओ व उपतहसील कार्यालय में 8 कर्मचारी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जाखल बीडीपीओ व उपतहसील कार्यालय में 8 कर्मचारी गैरहाजिर
विज्ञापन
जाखल के बीडीपीओ कार्यालय में जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सोमवार सुबह जाखल के बीडीपीओ व उपतहसील कार्यालय में दबिश दी। उड़नदस्ते की टीम ने कर्मचारियों की उपस्थिति जांची तो आठ कर्मचारी गैरहाजिर मिले। बीडीपीओ कार्यालय के कई कर्मचारी सुबह 10 बजे के बाद कार्यालय पहुंचे। औचक निरीक्षण की सूचना मिलने के साथ ही सरकारी कार्यालयों में खलबली मच गई। जाखल के अलावा टोहाना, रतिया से लेकर फतेहाबाद तक के सरकारी कर्मचारी दबिश के भय से सीटों पर जमे रहे। ड्यूटी से गैरहाजिर मिलने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए विभागाध्यक्षों को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की ओर से लिखा जाएगा।
सुबह 9 बजे पहुंचे उड़नदस्ते के अधिकारी
दरअसल, सोमवार सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के इंस्पेक्टर राजेश कुमार व इंस्पेक्टर चंद्रभान के नेतृत्व में गठित टीम गुप्तचर विभाग के कर्मचारियों व टोहाना के नायब तहसीलदार रमेश कुमार को साथ लेकर बीडीपीओ कार्यालय व उपतहसील कार्यालय में पहुंची। उपतहसील के खजाना कार्यालय में दो कर्मचारी मेवा सिंह व सुधीर गैरहाजिर मिले। दोनों की मूवमेंट रजिस्टर में भी कोई एंट्री दर्ज नहीं थी। उपतहसील कार्यालय के बाकी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात पाए गए। इसके बाद जब टीम बीडीपीओ कार्यालय में गई, तो वहां सिर्फ एक ही कर्मचारी मनोज मिला। बाकी अन्य छह कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन्हें जैसे ही मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के निरीक्षण की सूचना मिली तो वे 10 बजकर 5 मिनट के बाद कार्यालय पहुंचे।
कोई बोला पंचायत मंत्री के कार्यक्रम में थे, किसी ने धुंध के कारण देरी बताई
लेट हुए कर्मचारियों से जब देरी से आने का कारण पूछा गया तो अलग-अलग बहानेबाजी दर्शाई गई। किसी ने पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के कार्यक्रम में जाने की बात कही तो किसी ने धुंध के कारण थोड़ा लेट होने की बात कही। सभी कर्मचारियों को उड़नदस्ते की टीम ने सुबह 9 बजे तक समय पर कार्यालय पहुंचने की हिदायत दी।
विज्ञापन
फतेहाबाद व टोहाना में सूचना मिलने पर कर्मचारी हुए चौकन्ना
जाखल में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के छापेमारी की रिपोर्ट जब टोहाना, रतिया व फतेहाबाद में कार्यरत कर्मचारियों के पास पहुंची तो हर कोई चौकन्ना नजर आया। अधिकांश कर्मचारी सीटों पर बैठे कामकाज निपटाने में लगे रहे। इन कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालयों में भी छापेमारी का अंदेशा लगा रहा। हालांकि, टीम की कार्रवाई सिर्फ जाखल में ही रही।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने बीडीपीओ व उपतहसील कार्यालय में जांच की है। इस दौरान कुछ कर्मचारी गैरहाजिर मिले हैं। उनकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। वहां से कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को रिपोर्ट जाएगी।
-राजेश कुमार, इंस्पेक्टर, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता