फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news

गाय सुखी होगी तो हम सब भी सुखी रहेंगे : स्वामी राजेंद्रानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news
गांव काजलहेड़ी में कथा के दौरान प्रवचन देते स्वामी राजेंद्रानंद महाराज। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। स्वामी राजेंद्रानंद महाराज ने कहा कि गाय सुखी होगी तो हम सब सुखी होंगे। भगवान ने भी गाय को देव तुल्य बताया है। भगवान श्रीकृष्ण ने तो जब अपना धाम बनाया तो उसका नाम गो धाम रखा। उन्होंने गोपाल रूप में गायों की खूब सेवा की। गाय के भगवान ने 12 नाम बताए हैं। इसलिए गाय के महत्व को समझकर उनका पालन करें। कपिल गाय से तो जो कुछ मांगों मिल जाता है।
विज्ञापन

स्वामी राजेंद्रानंद महाराज गांव काजलहेड़ी स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी गोशाला में सोमवार को धेनु मानस गो कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि धार्मिक होने का अहंकार न करें। हम महान है, सबसे उत्तम है। यह नहीं सोचना चाहिए। कभी हवन नहीं करता, कभी प्रभु का सुमिरन नहीं करता
विज्ञापन

श्रीराम द्वारा अहिल्या उद्धार का प्रसंग भी सुनाया
कथा के दौरान स्वामी राजेंद्रानंद ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र द्वारा अहिल्या के उद्धार का प्रसंग भी सुनाया। उन्होंने कहा कि श्रीराम ने महिला को पैर लगाने से मना कर दिया था। मगर गुरु द्वारा समझाने पर उन्होंने पत्थर बनी अहिल्या को पैरों से छुआ तो वह मनुष्य रूप में आई। इससे अहिल्या का उद्धार हुआ। उन्होंने कहा कि माताओं व बहनों से चरण स्पर्श नहीं करवाने चाहिए। हमें भगवान श्रीराम से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन स्थानों पर पत्नी को अकेले मत छोड़ना चाहिए
गृहस्थ आश्रम की गूढ़ बातें बताते हुए स्वामी राजेंद्रानंद ने कहा कि तीन स्थानों पर पत्नी को कभी अकेले मत छोड़ना चाहिए। जिस पत्नी ने तुम्हारे कारण अपने कुल को छोड़ा, परिवार व जन्मभूमि को छोड़कर आई है, वह बीमार पड़ जाए तो उसको अकेला मत छोड़ो। पत्नी की कोई लाख शिकायत या बुराई करें तो भी पत्नी को मायके नहीं छोड़कर आना चाहिए। तीसरा कहीं नई-नई मित्रता हुई हो या आना जाना हुआ हो वहां भी पत्नी को अकेले नहीं छोड़ना चाहिए। इस मौके पर सुखदेव मुनि, अखिलेश मुनि, सरपंच प्रतिनिधि जगतपाल, पूनमचंद नंबरदार, देशराज सहारण, राजाराम ईशरवाल, विकास देहड़ू, चंद्र सहारण, दीपचंद नंबरदार बड़ोपल, लालचंद नंबरदार, जगदीश कालीराणा, जगदीश गोदारा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed