Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news

Fatehabad News: कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए कोविड अस्पतालों को बेड करने होंगे रिजर्व, कल तक मांगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते हुए पात्र - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ रहा है। जिले के कोविड अस्पतालों को बेड रिजर्व करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अस्पताल कितने बेड रिजर्व करेंगे इसको लेकर सोमवार तक स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद ने रिपोर्ट मांगी है। जिले में 13 कोविड अस्पताल चयनित किए गए हैं। इसमें सात सरकारी और छह निजी अस्पताल शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग इन अस्पतालों के साथ मॉक ड्रिल भी कर चुका है और व्यवस्था की भी जांच गई है। जिले में 13 कोविड अस्पतालों में पांच में ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा है।
विज्ञापन

जांच किट की मियाद खत्म, पांचवें दिन भी सैंपलिंग बंद
स्वास्थ्य केंद्रों में पहले आरटीपीसीआर सैंपल किट खत्म होने के कारण चार दिन से सैंपलिंग बंद थी। लेकिन अब बड़ोपल स्थित आरटीपीसीआर लैब में जांच किट की मियाद खत्म होने से कोरोना सैंपलिंग रोक दी गई है। जिले के किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में पांचवें दिन सैंपल नहीं लिए गए। अब स्वास्थ्य विभाग ने अंबाला वेयर हाउस से ढाई हजार किट मांगी है। सोमवार को किट आने के बाद जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटीपीसीआर जांच शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन

कोवाक्सिन की एक हजार डोज और मिली
स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद को कोवाक्सिन की एक हजार डोज और मिल गई है। तीन दिन पहले दो हजार डोज मिली थी। हालांकि टीकाकरण लगवाने वालों का आंकड़ा न के बराबर है। कोविशील्ड और कोर्बेवैक्स वैक्सीन का स्टॉक पिछले दो माह से खत्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार तक आ जाएगी जांच किट : डॉ.तुली
लैब में जांच किट की मियाद खत्म हो गई है। अंबाला से ढाई हजार किट अलॉट हो चुकी है। सोमवार तक किट पहुंच जाएगी। कोरोना संक्रमण को लेकर विभाग पूरी तरह से अलर्ट है।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed