{"_id":"6341b8bcc5877269f734fa70","slug":"fatehabad-news-fatehabad-news-hsr6440966111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के बीचों-बीच बने गहरे गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के बीचों-बीच बने गहरे गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता
विज्ञापन
सिरसा-चंडीगढ़ रोड पर गहरे गड्ढों से गुजरते वाहन।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूना। सिरसा-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे दो की मुख्य सड़क पर बीचों-बीच भूना के महर्षि वाल्मीकि मंदिर के पास बने गहरे गड्ढे ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। सड़क पर दिनभर बड़ी संख्या में वाहनों व आम लोगों का आना-जाना लगा रहता है। रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।
ग्रामीणों को कहना है कि गड्ढे से कई लोग चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीण अनील सोनी व टोनी गिरधर ने बताया कि वह भी कई बार इस गड्ढे से बचे हैं। क्योंकि दिन के समय में तो यह गड्ढे दिखाई दे जाते है, लेकिन रात के समय में इनका पता नहीं चलता और लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढे को 20 से 25 दिन गुजर चुके हैं। ग्रामीणों ने स्वयं ही हिम्मत जुटाकर इस गड्ढे को मिट्टी और पत्थरों से भर दिया था। लेकिन जैसे ही बरसात आई तो गड्ढे से मिट्टी अंदर की और धंस गई और फिर से यहां गड्ढा बन गया।
रात के समय बढ़ जाती है अधिक परेशानी
ग्रामीणों का कहना है कि गहरे गड्ढों के कारण रात के समय वाहन चालकों की परेशानी अधिक बढ़ जाती है। रात के समय सड़क पर रोशनी की उचित व्यवस्था नहीं है। वहीं वाहनों की लाइटों में गड्ढे स्पष्ट दिखाई नहीं देते है। इसलिए कई बार दोपहिया वाहन चालक गड्ढे में गिरकर हादसे का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क पर बने गहरे गड्ढे को बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन
अधिकारी बोले
फतेहाबाद से भूना सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। मगर भूना में सड़क के बीचोंबीच बने गहरे गड्ढे ठीक करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए थे। अगर गड्ढे ज्यों की त्यों मौके पर है तो उन्हें रविवार को ठीक करवा दिया जाएगा।
-विजय कुमार शर्मा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग