{"_id":"6341b673dca31a619e07690d","slug":"fatehabad-news-fatehabad-news-hsr6440953144","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठीक करयो सरकार, रिश्तेदारियां म्ह वोट मांगदा या इत पंचायती करदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठीक करयो सरकार, रिश्तेदारियां म्ह वोट मांगदा या इत पंचायती करदा
विज्ञापन
अनाज मंडी में आढ़ती के साथ चुनाव पर चर्चा करते किसान।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। डेढ़ साल से अधिक समय के बाद फतेहाबाद में 30 अक्तूबर व दो नवंबर को होने वाले पंचायती राज चुनाव आदमपुर उपचुनाव की भेंट चढ़ गए। सरकार ने फतेहाबाद में पंचायती राज चुनाव की घोषणा करके संभावित उम्मीदवारों की बांछें खिला दी थी, लेकिन घोषणा के एक दिन बाद ही सरकार ने फैसला पलट दिया और अब फतेहाबाद में दूसरे चरण में चुनाव करवाने की घोषणा की है। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को छोड़कर अधिकांश लोगों ने इस फैसले को सही ठहराया है। ठेठ देशी भाषा में लोगों ने कहा कि, सरकार ठीक काम करयो है, रिश्तेदारियां म्ह भव्य खातर वोट मांगदा या इत पंचायती करदा। अब दोनूं ही काम कर ल्यां हा।
अधिकांश बिश्नोई बाहुल्य गांव भजनलाल परिवार के समर्थक
फतेहाबाद जिले के कई बड़े गांव बिश्नोई बाहुल्य है। इन बिश्नोई परिवारों की अधिकांश रिश्तेदारियां आदमपुर क्षेत्र में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्व.भजनलाल का गांव मोहम्मदपुर रोही भी फतेहाबाद जिले में ही स्थित है। आदमपुर के चुनावों के दौरान फतेहाबाद क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग वहां जाकर भजनलाल परिवार के पक्ष में प्रचार करते हैं। बहुत से लोगों की बकायदा चुनाव के दौरान गांव-गांव में ड्यूटी भी लगती है। खुद फतेहाबाद से भाजपा विधायक दुड़ाराम पूर्व मुख्यमंत्री स्व.भजनलाल के भतीजे हैं। दुड़ाराम भी आदमपुर से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए अपने भतीजे भव्य बिश्नोई के लिए वोट मांगने आदमपुर जाएंगे।
इन प्रमुख गांवों में बड़े पैमाने पर रहती है बिश्नोई बाहुल्य आबादी
जिले के गांव बड़ोपल, धांगड़, चिंदड़, मोहम्मदपुर रोही, कुम्हारिया, ढाणी माजरा, लालवास, पिरथला, बोस्ती आदि गांवों में बड़े पैमाने पर बिश्नोई बाहुल्य आबादी रहती है। यहां से लोग आदमपुर चुनाव में भजनलाल परिवार की मदद करने के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
:: :: सरकार ठीक करयो है। आदमपुर फतेहाबाद ऊं लगदो कस्बो है। आदमपुर गे कई गांवां म्ह फतेहाबाद गे लोगां गी रिश्तेदारियां हैं। इत चुनाव हेई तो बीत कुण जइ ही। अब दोनूं ही काम कर ल्यां हां। नीनां दोनू कानी नुकसान होंदो।
-निहाल सिंह गोदारा, निवासी, गांव धांगड़
--------
:: सरकार को पहले ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए था। नौ जिलों में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले सोच लेना चाहिए था कि आदमपुर में भी उपचुनाव है। अब जो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, उनको फिर लंबा इंतजार करना पड़ेगा। पहले ही डेढ़ साल से अधिक समय हो गया है। ग्रामीण काम न होने से परेशान हैं।
-महाबीर काजला, निवासी, गांव बिसला
सरकार व चुनाव आयोग ने जो फैसला लिया है, वह सही है। आदमपुर उपचुनाव और फतेहाबाद में पंचायत चुनाव अलग-अलग समय पर होने से सभी को फायदा होगा।
-दुड़ाराम, विधायक, फतेहाबाद
:: डीजीपी ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि फतेहाबाद जिले के साथ लगते आदमपुर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव 3 नवंबर को होना है। इस कारण फतेहाबाद से पुलिस वहां भेजी जाएगी। पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल न होने से व प्रशासनिक कारणों से फतेहाबाद के पंचायत चुनाव अगले चरण में करवाने चाहिए। डीजीपी के पत्र का संज्ञान लेकर आयोग ने फतेहाबाद जिले के चुनाव अगले चरण में करवाने का निर्णय लिया है।
-जगदीश शर्मा, डीसी, फतेहाबाद