{"_id":"6341b5e0dcb7f6046032c99e","slug":"fatehabad-news-fatehabad-news-hsr6440949160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला बयानों से मुकरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला बयानों से मुकरी, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद/भट्टूकलां। भट्टूमंडी के रिटायर एसएमओ डॉ. बीएस बेनीवाल पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला अदालत में अपने बयानों से मुकर गई। अदालत ने इस मामले में महिला पर केस दर्ज करने के आदेश दिए और महिला थाना पुलिस ने इस मामले में महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ज्ञात रहे कि जून महीने में भट्टूकलां क्षेत्र की मनीषा नामक महिला ने रिटायर एसएमओ एवं भट्टूकलां में क्लीनिक चला रहे डॉ. बीएस बेनीवाल के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया था। महिला ने आरोप लगाया था कि चिकित्सक ने उससे दुष्कर्म किया। मामला कोर्ट में आया तो महिला अपने बयानों से मुकर गई। इस पर अदालत ने मामले की जांच के आदेेश दिए, जिसमें महिला की शिकायत भी झूठी पाई गई। अदालत के आदेशों पर अब महिला थाना पुलिस ने महिला के बयानों से मुकरने पर उसके खिलाफ धारा 182 के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोप झेल रहे डॉक्टर बीएस बेनीवाल ने कहा कि न्यायपालिका ने उसे न्याय दिया है। उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए गए थे।
महिला ने पहले डॉक्टर पर दुष्कर्म आरोप लगाए थे। लेकिन अब जब अदालत में मामला चल रहा है तो वहां महिला अपने बयान से पलट गई है, जिस पर अदालत ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
-कविता, महिला थाना प्रभारी।