फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Migrant woman laborer died after falling into a deep ditch while plucking wood from a tree

Fatehabad: पेड़ से लकड़ियां तोड़ते समय गहरी खाई में गिरी प्रवासी महिला मजदूर की मौत

Fri, 12 Jan 2024 05:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 12 Jan 2024 05:11 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रामपाल लोहचब मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों को सौंप दिया। वहां से परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेशस्थित अपने घर ले गए। थाना अध्यक्ष रामपाल लोहचब ने बताया कि मामले में इतेफाकिया कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Fatehabad: Migrant woman laborer died after falling into a deep ditch while plucking wood from a tree
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के भूना क्षेत्र में पेड़ से लकड़ी तोड़ते समय प्रवासी महिला मजदूर की गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर इतेफाकिया कार्रवाई की है। मृतका मध्यप्रदेश के सतना जिले के गांव द्वारिका कला की निवासी थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय आदिवासी प्रवासी मजदूर रामनेपाल की पत्नी सरोज गुरुवार को गांव बैजलपुर से गोरखपुर के बीच थर्मल प्लांट के आरसीसी माइनर के निर्माण कार्य में लगी हुई थी। गुरुवार देर शाम को काम के बाद रोटियां पकाने के लिए सूखे पेड़ से ऊपर चढ़कर लकड़ी तोड़ने के लिए कोशिश करने लगी।
विज्ञापन


परंतु अचानक लकड़ी की टहनी टूटने के कारण महिला गहरी खाई में जा गिरी। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, महिला को तुरंत उपचार के लिए सीएचसी केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया। मगर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed