फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad mc, 5 members join bjp in fatehabad

भाजपा में शामिल हुए आठ पार्षद, दो ने बाहर से दिया समर्थन

Tue, 07 Jun 2016 12:29 AM IST
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 07 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
fatehabad mc, 5 members join bjp in fatehabad
फतेहाबाद में बीजेपी कार्यालय में पार्षदों को बीजेपी में शामिल करवाते वेद फुलां एवं भारत भूषण मिड्डा। - फोटो : amar ujala
नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए दौड़धूप कर रही बीजेपी के हाथ अपने जिलाध्यक्ष वेद फुलां के मास्टर स्ट्रोक की बदौलत सोमवार को जैकपॉट लग गया। सोमवार को आठ पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए और दो अन्य पार्षदों ने जिलाध्यक्ष वेद फुलां एवं भारतभूषण मिड्डा की मौजूदगी में बीजेपी को बाहर से समर्थन देने का खुला एलान कर दिया। ताजा हालातों में अब नगर परिषद अध्यक्ष पद की दौड़ में फिनिश लाइन के पार पहुंचती दिख रही है। 25 सदस्यों वाली फतेहाबाद नगर परिषद में अब बीजेपी के पाले में तकरीबन 21 पार्षद माने जा सकते हैं। हालांकि, निर्दलीय पार्षद नेहा मित्तल ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन माना जा रहा है कि वह सरकार के खिलाफ नहीं जाएंगी।
विज्ञापन


बीजेपी में शामिल होने वाले पार्षदों में वार्ड-4 के पार्षद एडवोकेट वीरेंद्र भी शामिल रहे। एडवोकेट वीरेंद्र ने ही रिजर्व वार्डों के पार्षदों का अलग गुट बनाकर चेयरमैनी की मांग रखी थी। इस सारे घटनाक्रम में सूत्रों के हवाले से एक और बात निकल कर आ रही है कि बीजेपी की ओर से वार्ड-23 के पार्षद दर्शन नागपाल नगर परिषद अध्यक्ष पद के संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं। सोमवार को पार्षदों की बैठक के दौरान इसके स्पष्ट संकेत देखने को मिले।
विज्ञापन


इन पार्षदों ने ज्वाइन की बीजेपी
सोमवार को बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड 4 के वीरेंद्र, वार्ड 5 की पूनम, वार्ड 7 से गुरचरण, वार्ड 16 से सुनीता रत्ति, वार्ड 21 से किरण नारंग, वार्ड 22 से राजेश खटक, वार्ड 24 से राजकुमार सैनी और वार्ड 25 से राजेश जांगड़ा बीजेपी में औपचारिक रूप से शामिल हो गए। इसके अलावा वार्ड नंबर एक की पार्षद रविंद्र कौर एवं वार्ड-6 की पार्षद रानी देवी ने बीजेपी को बाहर से समर्थन का एलान कर दिया। बीजेपी गुट में पहले से दर्शन नागपाल, सतीश चराईपौत्रा, विनोद कुमारी मिड्डा, ज्योति मेहता, चंद्रकांता मक्कड़ मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागपाल उम्मीदवार हुए तो गंभीर का वोट भी तय
बताया गया है कि अनिल गर्ग ने भी वेद फुलां को सरकार का साथ देने का वादा कर दिया है। इतना ही नहीं, वार्ड-3 के पार्षद राकेश गंभीर भी दर्शन नागपाल की प्रधानगी की उम्मीदवारी की सूरत में उन्हें समर्थन दे सकते हैं क्योंकि उनकी आपस में रिश्तेदारी भी है। अगर यही स्थिति कायम रहती है तो पूरी संभावना है कि कांग्रेस नेता दुड़ाराम अपने उम्मीदवार को खड़ा करने से परहेज करें। फिलहाल दुड़ाराम गुट में श्वेता बाघला टुटेजा, कविता शर्मा, प्रमोद ग्रोवर डबली को माना जा रहा है। वार्ड-14 से पार्षद वजीर जाखड़ वैसे तो अशोक तंवर के नजदीकी हैं, लेकिन उनके पिता तहसीलदार छेलु राम के कई बीजेपी नेताओं से मधुर संबंध भी हैं। वैसे भी वार्ड का विकास जाखड़ परिवार के लिए हमेशा से प्राथमिकता रहा है। ऐसे में वजीर सरकार के खिलाफ जाएं, इसकी संभावना काफी कम ही लग रही है।


बीजेपी में शामिल होने एवं समर्थन देने वाले पार्षदों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की नीतियों में अपना विश्वास जताया है। उन्हें मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि किसी भी हालत में उनके वार्ड के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा और सभी 25 वार्डों में समान रूप से विकास करवाया जाएगा।
वेद फुलां, भाजपा जिलाध्यक्ष, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed