{"_id":"58961ceb4f1c1b313de8598d","slug":"fatehabad-jaat-protest-parties-to-send-latter-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन में शामिल होने को सभी पार्टियों को लिखेंगे पत्र : ढाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन में शामिल होने को सभी पार्टियों को लिखेंगे पत्र : ढाका
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
धरनास्थल के पास आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबूलैंस व अन्य वाहन ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाट आंदोलनकारी अब धरने में शामिल होने के लिए सभी पार्टियों के नेताओं को पत्र लिखेंगे। इसमें सत्ता पक्ष और विपक्षी दोनों शामिल होंगे। ये बात अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष सूबे सिंह ढाका ने कही। ढाका ने कहा कि उनका धरना शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहेगा। ढाका ने आरोप लगाया कि आंदोलन शांतिपूर्वक ढंग से चल रहा है। सरकार और प्रशासन भारी पुलिस व सीआरपीएफ तैनात करके माहौल को खराब करने की फिराक में हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन जाट आरक्षण को हासिल करने को लेकर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर उनकी मांगे नहीं मानी तो प्रदेश में और भी धरने प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे। इनेलो के आंदोलन को समर्थन की घोषणा का असर भी शनिवार को धरना स्थल पर दिखा। शनिवार को धरने पर विगत दिनों के मुकाबले प्रदर्शनकारियों की भीड़ ज्यादा थी ।
धरनास्थल पर सारा दिन मुस्तैद रहे एएसपी पूनियां
धरना स्थल के पास शनिवार को एएसपी गंगा राम पूनियां शनिवार को पूरे दिन मौके पर मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त चार इंस्पेक्टर और सैकड़ों की संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं। मुनियादी की मंजूरी मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर फतेहाबाद में दो सीआरपीएफ की कंपनियां बुला ली गई हैं। लेकिन होमगार्ड और अन्य सुरक्षाकर्मी ही फिलहाल धरनास्थल पर ड्यूटी दे रहे हैं। सीआरपीएफ के जवानों को आपात स्थिति के लिए अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
हर स्थिति से निपटने के हैं पुख्ता प्रबंध
ढाणी गोपाल चौपटा पर जहां हर परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां मौके पर की है। सुरक्षा को लेकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी, क्रेन, पत्थरबाजी से बचाव के लिए जाली युक्त बसें, एंबुलेंस तैनात किए हैं। इसके अलावा ढाणी गोपाल के चारों ओर नाकाबंदी कर प्रशासन ने हर स्थिति से निपटने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी है।
विज्ञापन
इनेलो जिलाध्यक्ष पहुंचे धरनास्थल पर
इनेलो के जिलाध्यक्ष बलविंद्र सिंह कैरों ने कहा कि अभय चौटाला ने पूर्व में नैतिक और सामाजिक तौर पर धरने में शामिल होने का आह्वान किया था। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तथा फतेहाबाद के विधायक जसिया रोहतक में समर्थन देने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद के ढाणी गोपाल चौपटा पर अभय चौटाला के नैतिक समर्थन की घोषणा को लेकर पार्टी संबंधित लोग पहुंचे हैं।