फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad is fifth in the district with maximum wheat arrival in the state and third in lifting

Fatehabad News: प्रदेश में सबसे अधिक गेहूं आवक वाले जिले में फतेहाबाद पांचवें और उठान में तीसरे स्थान पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fatehabad is fifth in the district with maximum wheat arrival in the state and third in lifting
फतेहाबाद की अनाज मंडी के शेड के नीचे रखी गेहूं से भरी बोरियां।
फतेहाबाद। प्रदेश में इस वर्ष करनाल, कैथल, जींद व सिरसा के बाद फतेहाबाद जिले में सबसे ज्यादा गेहूं की आवक हुई है। उठान के मामले में जिला करनाल व कैथल के बाद तीसरे स्थान पर है। विशेष बात यह है कि उठान के मामले में अव्वल जिलों में गेहूं की आवक 1 अप्रैल से शुरू हो गई थी जबकि फतेहाबाद में दस दिन बाद 10 अप्रैल से शुरू हुई।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों के अनुसार करनाल में इस वर्ष अब तक 685788 मीट्रिक टन गेहूं आया है और वहां 404174 मीट्रिक टन उठान हो चुका है, जो कुल आवक का 58.94 प्रतिशत है। कैथल में इस वर्ष अब तक 557423 मीट्रिक टन गेहूं आया तथा वहां 280611 मीट्रिक टन उठान हुआ है, जो आवक का 50.04 प्रतिशत है। जींद में अब तक 478089 मीट्रिक टन गेहूं जबकि 170183 मीट्रिक टन उठान हुआ है। सिरसा में इस वर्ष अब तक 458607 मीट्रिक टन गेहूं आया और वहां 137733 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हुआ है। फतेहाबाद में अब तक 441708 मीट्रिक टन गेहूं आया है और यहां 199047 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है, जो कुल आवक का 45.06 प्रतिशत है।
विज्ञापन

अगले दो दिनों में 60 फीसदी तक होगा उठान
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विनीत जैन ने बताया कि जिले में गेहूं उठान का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। किसानों की गेहूं की फसल का एक-एक दाना सरकार द्वारा खरीदा जाएगा। अब तक फतेहाबाद में गेहूं की 45.06 प्रतिशत उठान हो चुका है। अगले दो दिनों में 60 प्रतिशत गेहूं का उठान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद में नहीं आ रही कोई दिक्कत
मार्केट कमेटी के जिला प्रवर्तन विपणन अधिकारी राहुल कुंडू ने बताया कि मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए सफाई, बिजली, पानी व शौचालय का समुचित प्रबंध है। मंडियों में फसल लाने वाले किसानों के ठहरने के लिए रेस्ट हाउस का भी इंतजाम है। मंडियों में किसान की फसल जैसे ही पहुंचती है, खरीद एजेंसियों को बुला कर समय पर बोली करवा दी जाती है।

जिले में अब तक हुई गेहूं की आवक
कुल आवक : चार लाख 41 हजार 708 मीट्रिक टन
खाद्य आपूर्ति विभाग ने खरीदा : 92 हजार 605 मीट्रिक टन
हैफेड ने खरीदा : दो लाख 2 हजार 365 मीट्रिक टन
एचडब्ल्यूसी ने खरीदा : 83 हजार 856 मीट्रिक टन
एफसीआई ने खरीदा : 62 हजार 882 मीट्रिक टन
जिले में उठान की स्थिति
अब तक हुआ कुल उठान : एक लाख 99 हजार 47 मीट्रिक टन
खाद्य आपूर्ति विभाग ने उठाया : 41 हजार 386 मीट्रिक टन
हैफेड ने उठाया : 85 हजार 495 मीट्रिक टन
एचडब्ल्यूसी ने उठाया : 36 हजार 587 मीट्रिक टन
एफसीआई ने उठाया : 35 हजार 579 मीट्रिक टन
कोट
किसानों की फसल का एक-एक दाना सरकार द्वारा खरीदा जाएगा। जिले में खरीद एजेंसियों द्वारा 421.42 करोड़ रुपये की पेमेंट किसानों के खाते में की जा चुकी है, जो लिफ्टिंग का 99.6 प्रतिशत है। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के तीन गोदामों को चालू करवाया गया है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उठान लेने वाले ठेकेदारों के पास नियमानुसार माल ढुलाई के लिए पर्याप्त गाड़ियां हों।
-मनदीप कौर, डीसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed