{"_id":"58c044184f1c1b683ddc4ecb","slug":"fatehabad-hindi-news-nagar-parishad-night-mc","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात के अंधेरे में सुनीता दुग्गल से मिले नगर परिषद के 11 पार्षद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात के अंधेरे में सुनीता दुग्गल से मिले नगर परिषद के 11 पार्षद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार देर सांय रेस्ट हाऊस में पार्षदों से चर्चा करती भाजपा नेत्री सुनीता दुग्गल ।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद में सब कुछ ठीक नहीं है। नगर परिषद के तकरीबन 11 पार्षद मंगलवार देर रात अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन से स्थानीय रेस्ट हाउस में मिलने पहुंचे। हैरानी इस बात की थी कि इस बैठक में पार्षद प्रतिनिधि विनय शर्मा एवं महेश मक्कड़ भी शामिल थे। इसके अलावा नप प्रधान के करीबी समझे जाने वाले पार्षद प्रमोद ग्रोवर डबली भी शामिल थे। मंगलवार देर रात रेस्ट हाउस में अचानक ‘अमर उजाला’ का कैमरा देखकर भौचक्के रहे पार्षदों ने बात को टालने का प्रयास जरूर किया कि वे सुनीता दुग्गल को ओड समाज के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करने आए थे लेकिन नगर परिषद के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनेक पार्षद नप प्रधान की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं हैं और इसी के चलते उन्होंने इस बैठक की रूपरेखा तैयार की थी। मीडिया के वहां पहुंचने के चलते पार्षद खुलकर दुग्गल से सारी बात नहीं कर पाए, लेकिन बताया गया है कि शनिदेव मंदिर के कार्यक्रम के बाद उनसे इस बारे में बातचीत हुई है। लेकिन फिलहाल सुनीता दुग्गल ने ऐसी कोई भी जानकारी होने से इंकार किया है।
दो दिन पहले श्वेता बाघला टुटेजा के प्रतिष्ठान पर भी हुई थी बैठक
नगर परिषद के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को रेस्ट हाउस में एकत्रित पार्षदों की ये पहली बैठक नहीं थी। बताया गया है कि दो दिन पहले भी धर्मशाला रोड पर पार्षद श्वेता बाघला टुटेजा के पति दीपू टुटेजा के शोरूम डीपी प्लाजा पर भी पार्षदों की बैठक हुई थी। बताया तो यहां तक जा रहा है कि इस बैठक में ‘सन्यास आश्रम’ रोड वाले पार्षद भी मौजूद थे, जिन्हें नप प्रधान का सबसे करीबी माना जाता है। डीपी प्लाजा में हुई बैठक और इसके बाद मंगलवार देर रात को बिना किसी को सूचित किए 11 पार्षदों का एक साथ रेस्ट हाउस में एकत्रित होना भविष्य में होने वाले किसी बड़े घटनाक्रम की ओर इशारा कर रहे हैं। अब ये घटनाक्रम मौजूदा नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल को उनके पद से हटाने की ओर पहला कदम है या कोई और बात, इस बारे में अभी खुलकर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है लेकिन इतना तय है कि आने वाला समय नप प्रधान दर्शन नागपाल के लिए मुश्किल समय साबित हो सकता है।
विनय शर्मा बीजेपी ज्वाइन करने की तैयारी में, मक्कड़ पहले भी प्रधान विरोधी गुट में थे शामिल
नगर परिषद के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 18 से पार्षद कविता शर्मा के पति एडवोकेट विनय शर्मा जल्द बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि खुद विनय शर्मा इसकी पुष्टि तो नहीं कर रहे हैं लेकिन वो इसका खंडन भी नहीं कर रहे। पहले ये माना जा रहा था कि 16 मार्च को विनय शर्मा बीजेपी ज्वाइन करेंगे लेकिन 16 मार्च को ही पार्षद प्रतिनिधि विनय शर्मा के पिता की बरसी है, ऐसे में पूरी संभावना है कि वो इसके बाद बीजेपी ज्वाइन कर लें। विनय शर्मा से पूछे जाने पर वो महज इतना कहते हैं कि राजनीति संभावनाओं से भरी है। दूसरी ओर पार्षद प्रतिनिधि महेश मक्कड़ पहले भी कालूराम होटल में हुई पार्षदों की बैठक की अगुवाई कर चुके हैं।
विज्ञापन
पहले भी प्रधान नागपाल के खिलाफ हो चुकी है बैठक
लगभग दो माह पहले भी नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल के खिलाफ पार्षद लामबंद हो चुके हैं। उस दौरान हिसार रोड़ पर स्थित कालूराम होटल में नगर परिषद के असंतुष्ट पार्षदों की बैठक हुई थी लेकिन उस वक्त तो बीजेपी नेताओं ने समय रहते डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश कर ली थी जिसके बाद काफी असंतुष्ट पार्षद नगर परिषद की बैठक में पहुंच गए थे। उस वक्त भी पार्षद प्रतिनिधि महेश मक्कड़ उस बैठक में शामिल थे और मंगलवार रात रेस्ट हाउस में हुई बैठक में भी मक्कड़ का होना महज संयोग तो नहीं कहा जा सकता।
ये पार्षद और प्रतिनिधि शामिल रहे रेस्ट हाउस की बैठक में
मंगलवार देर रात सुनीता दुग्गल से मिलने वालों में पार्षद प्रतिनिधि महेश मक्कड़, मनोहर नारंग कूका, वीरेंद्र एडवोकेट, प्रमोद ग्रोवर डबली, सोनू कुक्कड़, राजेश खटक, राजेश जांगड़ा, गुरचरण, डॉ. रणजीत ओड, राजकुमार सैनी और विनय शर्मा एडवोकेट शामिल थे। इसके अलावा पार्षद श्वेता बाघला टुटेजा के पति दीपू टुटेजा को भी बैठक में शामिल होना था, लेकिन ऐन मौके पर वह नहीं आ सके।
प्रधान बोले, ना झुकूंगा, ना दबूंगा
मेरी जानकारी के अनुसार कुछ पार्षद मैडम दुग्गल से ओड समाज के कार्यक्रम को लेकर मिले थे। उससे पहले हुई पार्षदों की किसी बैठक के बारे में जानकारी नहीं है। अगर कोई किसी प्रकार की रणनीति बना भी रहा है तो वो स्वतंत्र है। लेकिन मैं ना दबूंगा और ना ही झुकूंगा। मेरे लिए सभी पार्षद बराबर हैं और पूरे शहर का एक समान विकास होगा।
दर्शन नागपाल, नगर परिषद अध्यक्ष, फतेहाबाद ।
पार्षदों ने सिर्फ कार्यक्रम के बारे में बात रखी : दुग्गल
इस बारे में पूछे जाने पर अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने कहा कि पार्षद मंगलवार देर रात उन्हें रेस्ट हाउस में मिले जरूर थे लेकिन उन्होंने महज कार्यक्रम के सिलसिले में अपनी बात रखी। किसी प्रकार की नाराजगी की बात उन्होंने मुझे नहीं बताई।