फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, hindi news, jatt, reservation, administration, security, politics

गिल्लाखेड़ा ने धरने में पहुंचकर दिया समर्थन

Wed, 15 Feb 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, hindi news, jatt, reservation, administration, security, politics
भूख हड़ताल पर बैठे लोगो की जाँच करते ड्रॉक्टर - फोटो : bureau
गांव ढाणी गोपाल चौपटा पर 18वें दिन भी अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति के तत्वावधान में जाट समाज के लोगों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर चार प्रदर्शनकारी 72 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठे थे। फिलहाल इनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। बुधवार को धरने पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार हर वर्ग के लोगों को आपस में लड़ाकर गंदी राजनीति का परिचय दे रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अनुभवहीन होने के साथ-साथ प्रदेश का भाईचारा भी बिगाड़ रहे हैं। गिल्लाखेड़ा ने कहा कि जाट समाज के लोगों को आरक्षण कांग्रेस सरकार ने दिया था, लेकिन मनोहर सरकार ने कोर्ट में पैरवी ढंग से नहीं की। इसलिए मामला सिरे नहीं चढ़ पाया। अगर भाजपा सरकार सच्चे मन से जाट समाज को आरक्षण देना चाहती तो मिल सकता था। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक प्रधान दलबीर सिंह जांडली, संतलाल विश्नोई, रामकुमार धारनिया, जगदीश सिहाग, धर्मपाल गोदारा, नत्थूराम, रघुबीर सिंह, पूर्व सरपंच इंद्र सिंह गिल्लाखेड़ा, दीपक कुमार, राजपाल भांभू आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन


धरनास्थल पर लगेगा रक्तदान शिविर
ढाणी गोपाल चौपटा पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। इसका आयोजन 19 फरवरी को बलिदान दिवस पर होगा। इस संबंध में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। प्रचार के लिए लाउडस्पीकर से मुनादी की जा रही है। धरने में  शामिल होने के लिए 36 बिरादरी के लोगों को पहुंचने का न्योता दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed