फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, hindi news, jatt, reservation, administration, security

सबस्टेशनों की सुरक्षा के लिए निगम पहुंचा प्रशासन के दरबार

Wed, 15 Feb 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण को लेकर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम हिसार के कार्यकारी अभियंता ने डिप्टी कमिश्नर हिसार और फतेहाबाद को पत्र लिखकर सबस्टेशनों को सुरक्षा देने की मांग की है। इसके बाद उपायुक्त फतेहाबाद और हिसार ने दोनों जिलों के एसपी को निर्देश जारी किए हैं। एसपी हिसार और फतेहाबाद ने संबंधित सबस्टेशनों के एसएचओ को लिखित पत्र भेजकर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए हैं। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के पत्र में आरक्षण आंदोलन से सब स्टेशनों को खतरा बताया गया है। इसी संदर्भ में पुलिस से सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने को कहा गया है। इसके बाद दोनों ही जिलों में संबंधित पत्र पर कार्रवाई करने के लिए आदेश एसएचओ को दिए गए हैं।
विज्ञापन


यहां-यहां मांगी गई है सुरक्षा
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लि. हिसार के कार्यकारी अभियंता राजेश कुमार ने पत्र में जाट आरक्षण को लेकर पॉवर हाउसों की सुरक्षा हिसार व फतेहाबाद जिला में मांगी है। उन्होंने 220 केवी पॉवर हाउस हांसी, फतेहाबाद, भूना, रतिया, टोहाना, आदमपुर, भट्टू, भूथनकलां, कैंट हिसार, आर्य नगर हिसार, सीटी हांसी, नारनौंद, धारसूल, उकलाना आदि 220 केवी स्टेशनों पर सुरक्षा देने के लिए मांग की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जाट आरक्षण के दौरान विद्युत सप्लाई बाधित या हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं एक्सईएन
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम हिसार के एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि फतेहाबाद और हिसार डिवीजन के 220 केवी के 30 सबस्टेशन हैं। इनकी सुरक्षा के लिए डिप्टी कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed